Vistaar NEWS

Chhattisgarh में अब ATM से निकलेगा राशन, इस जिले में लगेगा प्रदेश का पहला ‘ग्रेन एटीएम’

CG News

File Image

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अब राशन दुकानों में घंटों लाइन घंटों लाइन लगाने और ‘तौल में गड़बड़ी’की शिकायतों का झंझट अब खत्म होने जा रहा है. अब बैंक एटीएम की तर्ज पर राजधानी रायपुर में प्रदेश का पहला ‘ग्रेन एटीएम’ लगने जा रहा है. पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसे शहर के शास्त्री मार्केट में स्थापित किया जाएगा.

कैसे काम करेगा ‘ग्रेन एटीएम’?

रायपुर में लगेगा प्रदेश का पहला ‘ग्रेन एटीएम’

बता दें कि सबसे पहले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ये ‘ग्रेन एटीएम’ लगाया जाएगा. यहां इसके सफल क्रियान्वयन के बाद इस योजना को चरणबद्ध तरीके से अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा. शहरी क्षेत्रों में इस तरह की मशीन आधारित व्यवस्था को लागू करना अपेक्षाकृत आसान माना जा रहा है.

ग्रेन एटीएम 24 घंटे रहेगा चालू

मिली जानकारी के मुताबिक, ये ग्रेन एटीएम 24 घंटे चालू रह सकता है, जिससे मजदूर और दैनिक वेतनभोगी वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी. वे अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय राशन प्राप्त कर सकेंगे, जिससे कामकाजी लोगों की परेशानी कम होगी.

इन राज्यों में उपयोग किया जा रहा ग्रेन एटीएम

छत्तीसगढ़ से पहले बिहार, ओडिशा, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में ग्रेन एटीएम का सफल प्रयोग हो चुका है. वहां इस प्रणाली से पारदर्शिता बढ़ी है और उपभोक्ताओं को तेज व सुगम सेवा मिली है. इसी मॉडल को देखते हुए छत्तीसगढ़ में भी इसे लागू करने की पहल की जा रही है.

Exit mobile version