Chhattisgarh: IAS रवि मित्तल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, PMO में बनाए गए डिप्टी सेक्रेटरी, आदेश जारी

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में डिप्टी सेक्रेटरी पद पर नियुक्त किया है.
CG News

IAS रवि मित्तल

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में डिप्टी सेक्रेटरी पद पर नियुक्त किया है. इसे लेकर आदेश जारी किया गया है.

PMO में डिप्टी सेक्रेटरी बने IAS रवि मित्तल

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने एक आदेश जारी कर 2016 बैच के आईएएस अफसर रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव के पद पर नियुक्ति का आदेश जारी किया है.

जारी आदेश में लिखा है, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने रवि मित्तल, आईएएस (सीजी: 2016), जो वर्तमान में इस कैडर में हैं, को प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव के पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है.

ये भी पढ़ें- CG Budget Session: विधानसभा में धर्मांतरण विधेयक पेश, विपक्ष ने किया वॉकआउट, गृहमंत्री बोले- ये बहिष्कार नहीं, पलायन है…

जनसंपर्क आयुक्त की संभाल रहे जिम्मेदारी

वर्तमान में आईएएस रवि मित्तल जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे है. वे हाल ही में जशपुर कलेक्टर के पद पर पदस्थ रहे. डॉ. मित्तल ने महासमुंद, रायगढ़ व रायपुर में जिला पंचायत सीईओ के रूप में कार्य किया है. वे 2018 में बगीचा एसडीएम भी रह चुके हैं। डॉ रवि मित्तल ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज दिल्ली से एमबीबीएस किया और फिर वे भारतीय प्रशासनिक सेवा में आये.

ज़रूर पढ़ें