Vistaar NEWS

CG News: कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

CG News

नक्सली (File Image)

CG News: छत्तीसगढ़ में सबसे बड़े नक्सली आत्मसमर्पण के बीच कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक फायरिंग हुई. बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. पंखाजुर के एडिशनल एसपी राकेश कुर्रे ने इसकी पुष्टि की है.

सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

जानकारी के अनुसार मुठभेड़ कोयलीबेड़ा इलाके में हुई. जवान सर्चिंग ऑपरेशन पर निकले थे. इस दौरान उन पर फायरिंग हो गई. सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग की. एडनिशनल एसपी ने बताया कि परतापुर इलाके मे नक्सलियों के साथ मुठभेड़ की जानकारी मिली है. इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इसके साथ ही अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है. इस घटना की जानकारी जुटाई जा रही है.

बस्तर में 108 नक्सलियों ने किया सरेंडर

बस्तर में बुधवार (11 मार्च) 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया. उनके पास से 3.60 करोड़ रुपये कैश और 1 किलो सोना बरामद किया गया है. नक्सलियों ने कैश को ड्रम में रखकर जमीन के नीचे गाड़ रखा था. सुरक्षाबलों को 500-500 रुपये के नोट मिले हैं. वहीं गोल्ड की कीमत लगभग 1.60 करोड़ रुपये आंकी जा रही है. नक्सलियों के पास से 101 हथियार बरामद किए हैं. जिनमें एके-47, इंसास राइफल, एसएलआर समेत कई हथियार शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: CG News: बिलासपुर में LPG सप्लाई पर कलेक्टर ने की समीक्षा बैठक, बोले- पैनिक में ना आएं, जिले में पर्याप्त गैस

31 मार्च 2026 की डेडलाइन

नक्सलियों के खात्मे के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 की डेडलाइन दी है. इसी डेडलाइन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षाबल लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं. इन अभियानों को देखते हुए बड़े नक्सली सरेंडर कर रहे हैं. इसके साथ ही हिड़मा जैसे नक्सली मुठभेड़ में मार गिराए गए हैं.

Exit mobile version