Vistaar NEWS

CG News: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन 18 मार्च को करेंगे प्रदर्शन, जानें इनकी मांगें

CG News

प्रदर्शन (File Image)

CG News: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर प्रदेशभर के कर्मचारी और अधिकारी 18 मार्च को जिला व ब्लॉक मुख्यालयों में प्रदर्शन करने जा रहे हैं. फेडरेशन का कहना है कि उनकी लंबित मांगों पर शासन ध्यान नहीं दे रहा है. जुलाई 2016 से ही डीए का एरियर्स बकाया है. इसे जीपीएफ खाते में जमा कराने की मांग की जा रही है.

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की मांगें

फेडरेशन के मुताबिक, लंबे समय से लंबित विभिन्न मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से यह प्रदर्शन किया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि, उनकी कई महत्वपूर्ण मांगें वर्षों से लंबित हैं, जिन पर अब तक ठोस निर्णय नहीं लिया गया है.

प्रमुख मांगों में जुलाई 2016 से लंबित महंगाई भत्ता (डीए) एरियर्स की राशि को कर्मचारियों के जीपीएफ खातों में समायोजित करने की मांग शामिल है. इसके साथ ही प्रदेश के कर्मचारियों को चार स्तरीय पदोन्नति समयमान वेतनमान प्रदान करने की मांग भी उठाई जा रही है.

ये भी पढ़ें- Durg: दुर्ग में अफीम की अवैध खेती के मामले में नया खुलासा, दो और आरोपी गिरफ्तार, सप्लाई चेन का बड़ा हिस्सा आया सामने

फेडरेशन का कहना है कि, यदि सरकार जल्द ही इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो कर्मचारियों का आंदोलन और भी तेज किया जा सकता है. 18 मार्च को होने वाले इस राज्यव्यापी प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.

Exit mobile version