Vistaar NEWS

CG News: कोल लेवी घोटाला मामला, EOW-ACB ने रायपुर की विशेष अदालत में पेश की चौथी चार्जशीट, राकेश जैन पर कई गंभीर आरोप

chhattisgarh coal levy scam rakesh jain

कोल लेवी स्कैम: राकेश जैन पर कई गंभीर आरोप

CG Coal Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी घोटाले में जांच ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. EOW-ACB ने आज रायपुर की विशेष अदालत में इस मामले का चौथा पूरक चालान पेश कर दिया. यह चालान आरोपी राकेश जैन के खिलाफ करीब 1200 पेज का है, जिसमें कई गंभीर धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं.

राकेश जैन इस पूरे नेटवर्क की अहम कड़ी

जांच में सामने आया है कि अवैध कोल लेवी का पूरा खेल बेहद सुनियोजित तरीके से चल रहा था. ज्यादातर रकम नकद में वसूली जाती थी. लेकिन जिन लोगों के पास तुरंत कैश नहीं होता था, उनके लिए भी अलग इंतजाम था. आरोप है कि शेल कंपनियों और फर्जी फर्मों के जरिए पैसे को बैंक खातों में घुमाकर उसे वैध दिखाने की कोशिश की जाती थी. EOW-ACB की जांच के मुताबिक राकेश जैन इस पूरे नेटवर्क की अहम कड़ी था.

शेल कंपनियों में राशि घुमायी गई

राकेश जैन पर आरोप है कि उसने कई शेल कंपनियों के जरिए करीब 40 करोड़ रुपये की रकम को बैंकिंग चैनलों में घुमाया. फर्जी बिलिंग, अलग-अलग फर्मों के नाम पर भुगतान और कई खातों में पैसे ट्रांसफर कर असली स्रोत छिपाने की कोशिश की गई. जांच एजेंसियों का दावा है कि बाद में यह रकम धीरे-धीरे नकद में निकालकर कथित मास्टरमाइंड सूर्यकांत तिवारी तक पहुंचाई जाती थी. इस पूरे खेल में कई फर्मों के नाम भी सामने आए हैं, जिनके खातों का इस्तेमाल रकम घुमाने के लिए किया गया.

ये भी पढ़ें: 31 मार्च 2027 तक सेंट्रल फोर्सेज की छत्तीसगढ़ से होगी वापसी, डिप्टी CM विजय शर्मा ने विधानसभा में दी जानकारी

फिलहाल राकेश जैन केंद्रीय जेल रायपुर में बंद है. EOW-ACB का कहना है कि जांच अभी जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है. माना जा रहा है कि आने वाले समय में इस मामले में और भी बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं.

Exit mobile version