Vistaar NEWS

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा पेपर लीक मामले में FIR, माशिमं ने कहा – गोपनीयता से समझौता करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

chhattisgarh board paper leak issue

छत्तीसगढ़ में बोर्ड पेपर लीक मामला

CG News: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में FIR दर्ज कराई है. पुलिस की साइबर सेल ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और जांच की जा रही है. वहीं माशिमं का कहना है कि गोपनीयता से समझौता करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. NSUI ने दावा किया था 12वीं बोर्ड का दो पन्नों का पेपर लीक हुआ है. वहीं छत्तीसगढ़ बोर्ड ने पेपर लीक की खबरों को गलत माना था.

क्या है पूरा मामला?

छत्तीसगढ़ में बोर्ड परिक्षाएं चल रही हैं. इसी बीच 12वीं और 10वीं बोर्ड की परीक्षाओं के पेपर लीक का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि 14 मार्च 12वीं कक्षा का हिंदी का पेपर था. इससे पहले ही 13 मार्च रात करीब 2.41 बजे जीनियस एकेडमी के व्हाटसएप चैनल पर शेयर किया गया था. इसी को लेकर बवाल मचा हुआ है.

NSUI ने किया प्रदर्शन

इस मामले को लेकर NSUI ने माध्यमिक शिक्षा मंडल के बाहर प्रदर्शन किया गया. इसके साथ ही 12वीं बोर्ड के हिंदी का पेपर दोबारा कराने की मांग की. छात्र संघ का कहना है उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा. माशिमं ने उनकी मांग को लेकर कहा है कि जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: पोर्टा केबिन में छात्राओं के गर्भवती होने का मामला, स्कूल शिक्षा मंत्री ने खबरों को भ्रामक और तथ्यहीन बताया

स्कूल शिक्षा मंत्री ने क्या कहा?

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि 12वीं कक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ है. कुछ छात्र संगठन बेवजह पेपर को व्हाट्सएप कर रहे है. उन्होंने आगे कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी.

Exit mobile version