Vistaar NEWS

छत्तीसगढ़ BJP प्रदेश कार्यसमिति घोषित, CM विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम समेत मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी

CHHATTISGARH BJP OFFICE, RAIPUR

छत्तीसगढ़ बीजेपी मुख्यालय,रायपुर

MP News: छत्तीसगढ़ बीजेपी ने प्रदेश कार्यसमिति घोषित कर दी है. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की सहमति के बाद 84 सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है. इस सूची में सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम और मंत्रियों समेत कई नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके साथ ही प्रदेश स्थायी आमंत्रित सदस्य और प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य की लिस्ट जारी की है.

कार्यसमिति में किसे मिली जिम्मेदारी?

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यसमिति की सूची जारी की. इसमें क्षेत्रीय संतुलन को साधने की कोशिश की गई है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जशपुर, सरोज पांडेय को भिलाई, लता उसेंडी को कोंडागांव, डिप्टी सीएम अरुण साव को मुंगेली, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को कबीरधाम और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को मुंगेली की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस लिस्ट में कैबिनेट मंत्री, सांसद और विधायकों को कमान दी गई है.

ये भी पढ़ें: सूरजपुर में हाथी की मौत का मामला, केंद्र ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांगी रिपोर्ट, 7 सालों में 63 हाथियों की गई जान

इन सदस्यों की नियुक्ति भी हुई

कार्यसमिति के साथ-साथ प्रदेश स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची भी जारी की गई है. इसमें 69 सदस्यों का नाम है. वहीं प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य लिस्ट घोषित की गई, जिसमें 25 सदस्यों को नाम है. शिवप्रकाश और अजय जामवाल जैसे बड़े नेताओं को इस सूची में शामिल किया गया है.

Exit mobile version