छत्तीसगढ़ BJP ने प्रदेश मीडिया विभाग की लिस्ट जारी की, 10 को प्रदेश प्रवक्ता, 11 को पैनलिस्ट की मिली जिम्मेदारी

CG News: छत्तीसगढ़ बीजेपी ने मीडिया पदाधिकारियों की लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में 24 लोगों को जिम्मेदारी मिली है. प्रदेश सहसंयोजक के पद पर 3 पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है.
CHHATTISGARH BJP OFFICE, RAIPUR

छत्तीसगढ़ बीजेपी मुख्यालय,रायपुर

CG News: छत्तीसगढ़ बीजेपी ने मीडिया विभाग के पदाधिकारियों की लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में 24 लोगों को जिम्मेदारी मिली है. प्रदेश सहसंयोजक के पद पर 3 पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है. वहीं, प्रदेश प्रवक्ता की पोस्ट पर 10 और मीडिया पैनेलिस्ट के पद पर 11 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. प्रदेश महामंत्री नवीन मारकण्डेय ने लिस्ट जारी की, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति के बाद सूची को जारी किया गया है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके उन्होंने पदाधिकारियों को बधाई है. पोस्ट में लिखा कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश मीडिया विभाग में नव नियुक्त सभी प्रदेश सहसंयोजक, प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया पैनलिस्ट साथियों को नवीन दायित्व की हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं.

उन्होंने आगे लिखा कि आप सभी के अनुभव, विचार और समर्पण से संगठन की बात जन-जन तक और अधिक प्रभावी रूप से पहुंचेगी तथा संगठन और भी सशक्त होगा.

इन्हें मिली जिम्मेदारी

प्रदेश सहसंयोजक

  1. प्रवीण साहू सीए – प्रदेश सहसंयोजक
  2. गोविंदा गुप्ता – प्रदेश सहसंयोजक
  3. राहुल राय – प्रदेश सहसंयोजक

प्रवक्ता

  1. गौरीशंकर श्रीवास – प्रदेश प्रवक्ता
  2. मुकेश शर्मा – प्रदेश प्रवक्ता
  3. अनुराग अग्रवाल – प्रदेश प्रवक्ता
  4. राजीव चकवर्ती – प्रदेश प्रवक्ता
  5. सुनील चौधरी – प्रदेश प्रवक्ता
  6. जसविंदर बग्गा – प्रदेश प्रवक्ता
  7. रविन्द्र सिंह – प्रदेश प्रवक्ता
  8. वैभव बैस – प्रदेश प्रवक्ता
  9. तौकीर रजा – प्रदेश प्रवक्ता
  10. उमेश धोरमोड़े – प्रदेश प्रवक्ता

मीडिया पैनेलिस्ट

रामू नेताम – मीडिया पैनेलिस्ट
गोपाल बिष्ट – मीडिया पैनेलिस्ट
दयावंत घर बांहो – मीडिया पैनेलिस्ट
डॉ. अनामिका सिंह – मीडिया पैनेलिस्ट
रितेश मोहरे – मीडिया पैनेलिस्ट
निशिकांत पांडेय – मीडिया पैनेलिस्ट
वात्सल्य मूर्ति – मीडिया पैनेलिस्ट
डॉ. गंधर्व पांडेय – मीडिया पैनेलिस्ट
प्रियदर्शिनी दिव्य – मीडिया पैनेलिस्ट
पीयूष मिश्रा – मीडिया पैनेलिस्ट
संतोष दास – मीडिया पैनेलिस्ट

ये भी पढ़ें: ओडिशा से गांजा सप्लाई करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 51 लाख गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

ज़रूर पढ़ें