Vistaar NEWS

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी का अटैक! राजनांदगांव में 39°C पर पहुंचा पारा, अगले 4 दिन राहत नहीं

CG Weather Update

छत्तीसगढ़ का मौसम

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है और कई जिलों में तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है. वहीं राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा.

छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी

छत्तीसगढ़ में मार्च शुरू होते ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. राजधानी रायपुर में हल्की धुंध के साथ अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री रहने का अनुमान है. 

राजनांदगांव में 39°C पर पहुंचा पारा

छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है. वहीं सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जहां पारा 39.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इसके अलावा प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया, जहां तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है.

ये भी पढ़ें- CG News: रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 6 सटोरिए गिरफ्तार

अगले चार दिन कैसा रहेगा तापमान?

Exit mobile version