CG Weather Report: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम! इन जिलों में बरसेंगे बदरा, जानें आपके शहर का हाल

CG Weather Report: पिछले 24 घंटे की बात करें तो छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री ज्यादा रहा. छत्तीसगढ़ का सबसे गर्म स्थान राजनांदगांव रहा, यहां शनिवार को तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
weather forecast today

मौसम समाचार

CG Weather Report: छत्तीसगढ़ में मार्च का महीना अप्रैल और मई की तप रहा है. सूरज के तीखे तेवर से लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी से मुक्ति मिलने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई शहरों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चलेंगी. इस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.

राजनांदगांव सर्वाधिक गर्म रहा

  • पिछले 24 घंटे की बात करें तो छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री ज्यादा रहा.
  • छत्तीसगढ़ का सबसे गर्म स्थान राजनांदगांव रहा, यहां शनिवार (14 मार्च) को तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
  • रायपुर जिले के लालपुर में 39.4 डिग्री, बिलासपुर में 39 डिग्री, पेंड्रा रोड में 37.2 डिग्री, अंबिकापुर में 35.5 डिग्री और जगदलपुर में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा.
  • राज्य का न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

इन जिलों में बारिश की संभावना

  • राज्य के बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, बलौदाबाजार, रायपुर, महासमुंद, दुर्ग, राजनांदगांव, बालौद, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, कोंडागांव, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों में मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है.
  • बारिश के साथ-साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.

ये भी पढ़ें: रायपुर एयरपोर्ट पर फर्जी आधार कार्ड के साथ पकड़ाया शख्स, इंदौर जा रहा था, CISF ने किया गिरफ्तार

आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?

  • मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में मौसम में कोई बड़ा परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा.
  • आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है.
  • हल्की बारिश का दौर 18 मार्च तक जारी रह सकता है.

ज़रूर पढ़ें