Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
CG Panchayat Election 2025 Voting LIVE: पंचायत चुनाव के लिए पूर्व CM भूपेश बघेल ने डाला वोट, दूसरे चरण के लिए मतदान जारी

CG Panchayat Election 2025 Voting Highlights: पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग खत्म, पूर्व CM भूपेश बघेल ने डाला वोट

CG Panchayat Election 2025 Voting Highlights: छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान खत्म हो गया है. 43 ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में वोट डाले गए. पंचायत चुनाव से जुड़ी हर लेटेस्ट अपडेट के लिए पढ़ें लाइव ब्लॉग-
bhupesh_baghel

पूर्व CM भूपेश बघेल ने किया मतदान

CG Panchayat Election 2025 Voting Highlights: छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान खत्म हो गया है. 20 फरवरी को प्रदेश के 43 ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ था, जो दोपहर 3 बजे खत्म हो गया है. इस चुनाव क जरिए जिला पंचायत, जनपद सदस्य, सरपंच और पंच के चुनाव के लिए बैलेट पेपर से वोटिंग हुई. इस चुनाव के लिए चार रंग की पर्चियां हैं. इनमें जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी, जनपद पंचायत सदस्य के लिए पीला, सरपंच के लिए नीला और पंच के लिए सफेद रंग निर्धारित किया गया है. छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण से जुड़ी सभी अपडेट के लिए पढ़िए विस्तार न्यूज का लाइव ब्लॉग पेज के हाईलाइट्स-

ज़रूर पढ़ें