Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
Vistaar NEWS

दिल्ली दौरे का दूसरा दिन, आज केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे CM विष्णु देव साय

cm_sai_photo

CM विष्णु देव साय

CG News: CM विष्णु देव साय दो दिन के दिल्ली दौरे पर गये हैं, जहां CM साय ने पहले दिन नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में राज्य के सांसदों से सौजन्य भेंट की. इस दौरान आयोजित रात्रि भोज के दौरान मुख्यमंत्री ने सांसदों के साथ राज्य और राष्ट्र के समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. वहीं आज वे केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे.

केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे CM विष्णु देव साय

आज सीएम विष्णुदेव साय के दिल्ली प्रवास का दूसरा दिन है. जहां सीएम साय केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे. उन्होने अपने प्रवास के पहले दिन सांसदों से मुलाकात की थी.

CM विष्णु देव साय ने सांसदों संग किया रात्रि भोज

कल नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में राज्य के सांसदों से सौजन्य भेंट की. इस दौरान आयोजित रात्रि भोज के दौरान मुख्यमंत्री ने सांसदों के साथ राज्य और राष्ट्र के समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की.

मुख्यमंत्री ने सभी सांसदों को छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की सक्रिय उपस्थिति और सहभागिता से राज्य के हित और ज़मीनी ज़रूरतें राष्ट्रीय फलक पर बेहतर ढंग से प्रस्तुत हो पाती हैं.

ये भी पढ़े: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कुम्हारी टोल प्लाजा बंद कराने समेत कई विकास कार्यों को लेकर की चर्चा

कई मुद्दों पर हुई चर्चा

इस सौहार्दपूर्ण मुलाक़ात में पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे व्यापक परिवर्तनों की चर्चा भी हुई. सांसदों ने छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति को लेकर फीडबैक साझा किया और राज्य के जमीनी अनुभवों से अवगत कराया.

मुख्यमंत्री ने इस दौरान छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति, निवेश आकर्षण, युवाओं को मिल रहे नए अवसर, किसानों की आर्थिक सशक्तिकरण योजनाओं और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हो रहे परिवर्तनकारी विकास कार्यों की भी विस्तार से जानकारी दी.

Exit mobile version