Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
Vistaar NEWS

CG News: बीजेपी नेता से 41 लाख से ज्यादा की ठगी, खनिज निगम का अध्यक्ष बनाने का दिया झांसा, FIR दर्ज

CG News

बीजेपी नेता संतोष कटारिया

CG News: कोंडागांव जिले के केशकाल में छत्तीसगढ़ निगम मंडल में खनिज निगम का चेयरमैन/अध्यक्ष बनाने का झांसा देकर बीजेपी नेता से 41 लाख 30 हजार रुपए की ठगी की है. जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज किया गया है.

बीजेपी नेता से 41 लाख से ज्यादा की ठगी

केशकाल में खनिज निगम का अध्यक्ष बनाने के नाम पर काजल जोशी उर्फ कोमल झुंगले और राजीव सोनी नामक आरोपियों ने बीजेपी नेता से 41 लाख 30 हजार रुपए की ठगी की गई है. पीड़ित केशकाल भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य व पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष कटारिया ने केशकाल थाने में एफआईआर दर्ज कराया है.

ये भी पढ़ें- रायगढ़ में हाथियों का आतंक, 3 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट, गांव में दहशत का माहौल

खनिज निगम का अध्यक्ष बनाने का दिया झांसा

बताया जा रहा कि आरोपियों ने 3 करोड़ की मांग की थी. उन्होंने इतनी बड़ी रकम देने से इनकार कर दिया. इसके बाद उन्होंने उसे बीेते अगस्त 2024 में दिल्ली में बीस लाख रुपए दिए. इसके बाद अलग अलग दिनों में क्यूआर कोड स्कैन कर 1 लाख 30 हजार रुपए दे दिए और फिर बाद में बीस लाख रुपए दिए, कुल मिलाकर उनसे 41 लाख तीस हज़ार रुपए ठग लिए गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें- Video: रायपुर में चक्काजाम के दौरान आपस में भिड़े कांग्रेस नेता, सुशील शुक्ला और गिरीश दुबे के बीच हुई बहस, BJP ने ली चुटकी

Exit mobile version