Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
Vistaar NEWS

सड़क हादसे में वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की हुई मौत, CM विष्णुदेव साय ने घर जाकर दी श्रद्धांजलि

CG News

सीएम साय ने केदार कश्यप के घर जाकर दी

CG News: नया रायपुर में छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप की सड़क हादसे में मौत हो गई. निखिल अपने दोस्त के साथ नया रायपुर घूमने गया हुआ था, इसी दौरान बाइक ओवर स्पीड होने के कारण डिवाइडर से टकरा गई और इसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई. हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही मंत्री के भतीजे की मौत हो गई. इसके बाद सीएम विष्णु देव साय वन मंत्री के आवा में श्रद्धांजलि दी.

सड़क हादसे में मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की मौत

ये पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है, जहां सुबह-सुबह करीब 8 बजे वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप अपने दोस्त के साथ नया रायपुर घूमने गया हुआ था, इसी दौरान बाइक ओवर स्पीड होने के कारण डिवाइडर से टकरा गई और इसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई.

जांच में जुटी पुलिस

मंत्री केदार कश्यप ने रायपुर SSP लाल उमेद सिंह से पूरी घटना की जानकारी ली. बाइक पर मंत्री के भतीजे के अलावा एक युवक और सवार था जिसका इलाज अस्पताल में जारी है. फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पूरे मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- रायगढ़ में हाथियों का आतंक, 3 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट, गांव में दहशत का माहौल

CM विष्णुदेव साय ने घर जाकर दी श्रद्धांजलि

वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने वन मंत्री के आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी. सीएम ने कश्यप परिवार से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, मंत्री रामविचार नेताम के साथ BJP पदाधिकारी मौजूद रहे.

Exit mobile version