Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
Vistaar NEWS

‘बस्तर पंडुम’ समापन समारोह में शामिल हुए गृह मंत्री अमित शाह, बोले- आज का बस्तर संस्कृति व गौरव के उत्सव का केंद्र बन रहा

CG News

गृह मंत्री अमित शाह

CG News: आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में गरिमामय आगमन हुआ. वे यहां के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय ‘बस्तर पण्डुम’ के समापन समारोह में भाग लेने पहुंचे। छत्तीसगढ़ में बस्तर पंडुम कार्यक्रम के समापन समारोह में अमित शाह ने कहा कि सरकार बस्तर की संस्कृति को आने वाले दशकों तक सुरक्षित रखना चाहती है.

उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर जनजातीय समाज के जीवन में उपयोग होने वाले उत्पादों, हस्तशिल्प और कलाओं की जानकारी ली. केंद्रीय गृह मंत्री ने ढोकरा शिल्प, टेराकोटा, वुड कार्विंग, सीसल कला, बांस व लौह शिल्प, जनजातीय वेशभूषा एवं आभूषण, तुम्बा कला, जनजातीय चित्रकला, वन औषधि, स्थानीय व्यंजन तथा लोक चित्रों पर आधारित प्रदर्शनी की सराहना की. उन्होंने कहा कि बस्तर की संस्कृति भारत की आत्मा का जीवंत स्वरूप है.

श्वेक्षा पाठक

Live: पहले बस्तर नक्सलियों के डर से सहमा था, अब यहां की संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा – अमित शाह

अमित शाह ने बस्तर पंडुम के समापन समारोह में संबोधित करते हुए कहा कि जो बस्तर कुछ साल पहले नक्सलियों के डर से सहमा हुआ था, जहां बंदूक की गोलियां और IED के धमाके से आदिवासी भाईयों-बहनों में डर का संचार करती थी. वहां 55,000 लोगों ने खान-पान, नृत्य, वेशभूषा, परंपराओं और वन औषधि जैसे 12 विधाओं में बस्तर के संस्कृति को पुनर्जीवित करते हुए बस्तर पांडू में भाग लिया.

श्वेक्षा पाठक

Live: “गृहमंत्री की दृढ़ इच्छा से नक्सलवाद अंतिम सांसे गिन रहा है”- CM साय

श्वेक्षा पाठक

Live: “अभी समय है वापस आ जाएं..” नक्सलियों को विजय शर्मा की चेतावनी

श्वेक्षा पाठक

Live: बस्तर पंडुम में गृह मंत्री अमित शाह के सामने जनजातीय वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति दी जा रही है.

श्वेक्षा पाठक

Live: बस्तर पंडुम में शामिल हुए अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने बस्तर पंडुम के समापन समारोह में शिरकत की. जहां स्थानीय लोगों ने छिंद पत्तो से बने फूल, गजमाला और नंदी देकर उनका स्वागत किया.

श्वेक्षा पाठक

Live: बस्तर पंडुम में शामिल होने के लिए अमित शाह जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचे.

श्वेक्षा पाठक

Live: बस्तर पंडुम में शामिल होने के लिए रवाना हुए अमित शाह

Exit mobile version