Balrampur: कांग्रेस को बड़ा झटका, बलरामपुर में 10 नेताओं ने PCC चीफ दीपक बैज को भेजा इस्तीफा, जानें कारण
कांग्रेस (फाइल इमेज)
Balrampur: बलरामपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. जहां कांग्रेस में पिछले कुछ समय से जारी अंतर्कलह के बाद 10 नेताओं ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है. इसमें नवनियुक्त महामंत्री, 3 जिला सचिव और 6 मंडलध्यक्षों शामिल हैं.
कांग्रेस में अंतर्कलह, बलरामपुर में 10 नेताओं ने दिया इस्तीफा
बलरामपुर में कांग्रेस में अंतर्कलह देखने को मिली. जहां कांग्रेस जिला कार्यकारिणी के गठन के बाद एक साथ 10 नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. नेताओं ने परिवारवाद को बढ़ावा देने और जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया. वहीं सभी नेताओं ने PCC चीफ दीपक बैज को इस्तीफा भेज दिया है.
सूरजपुर में 17 लोगों ने दिया था इस्तीफा
बता दें कि, कुछ दिनों पहले सूरजपुर में जिला स्तर पर संयुक्त महामंत्री, महामंत्री और सचिव समेत 17 पदाधिकारियों ने एक साथ अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था. इस्तीफा देने वाले सभी कार्यकर्ता पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव गुट के समर्थक हैं. दरअसल, हाल ही में संगठन ने जिला अध्यक्ष शशि सिंह को सूरजपुर का कमान दिया गया है. जिसके बाद से टीएस सिंह देव के समर्थकों में नाराजगी चल रही थी.
ये भी पढ़ें- Bilaspur: बिलासपुर के शिवा इन होटल में हुक्का बार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मैनेजर गिरफ्तार
कार्यकर्ताओं ने लगाए आरोप
ऐसे में जिले की कार्यकरणी घोषित की गई थी. कई लोगों ने ये बताया है कि बड़े नेताओं से नहीं पूछा गया था. साथ ही ये भी बात सामने आ रही है कि जो पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव गुट के समर्थक है पद नहीं दिया गया. कार्यकर्ताओं का ये भी आरोप है कि जिला अध्यक्ष और संगठन स्तर पर उनके साथ लगातार अनदेखी की जा रही थी. इस्तीफा देने वालों में पूर्व सांसद खेल साय सिंह की बहू का नाम भी शामिल था , जिससे मामला और ज्यादा चर्चाओं में आ गया है.