CG Budget 2026 Live: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी (OP Choudhary) ने राज्य का 26वां बजट (CG Budget 2025) पेश कर दिया है. 24 फरवरी को सदन में वित्त मंत्री ने 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश करते हुए राज्य की जनता के लिए पिटारा खोला.
वित्त मंत्री ने कहा कि हमारे विकास का केंद्र GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) थी, जिसे के लिए गति की रणनीति अपनायी गई थी. इस बार GYAN के कल्याण के लिए बजट की थीम ‘SANKALP’ है. जनता जनार्दन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता, निष्ठा, समर्पण और दीर्घसंकल्प को रेखांकित करता है. वित्त मंत्री ने आगे कहा कि कोई लक्ष्य पूरा होता है, संकल्प से. क्षमता कम या ज्यादा हो सकती है. दृढ़ इरादा मजबूत है तो कोई भी लक्ष्य नतमस्तक हो जाता है.
CM साय ने बताया ‘SANKALP’ का अर्थ
वहीं बजट पर प्रेस कांफ्रेंस लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, आज हमारी सरकार का तीसरा बजट प्रस्तुत हुआ है. GYAN और GATI के बाद संकल्प थीम पर वित्तीय वर्ष 2026 का बजट पेश किया गया, जिसमें 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.
सीएम साय ने कहा, संकल्प के माध्यम से हमने S – समावेशी विकास, A – अंधोसंरचना, N – निवेश, K – कुशल मानव संसाधन, A – अंत्योदय, L – लाइवलीहुड, P – पॉलिसी से परिणाम तक इन विषयों को प्रमुखता से शामिल किया गया है. हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत एवं विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना की जरूरतों के अनुरूप बजट को तैयार किया गया है.
5 मुख्यमंत्री मिशन से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
सीएम साय ने कहा, हमारी सरकार मिशन मोड पर काम करने पर यकीन रखती है. इसके लिए हमने 5 मुख्यमंत्री मिशन बनाए हैं। इसमें मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन, मुख्यमंत्री एआई मिशन, मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन, मुख्यमंत्री स्टार्टअप मिशन एवं मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन शामिल हैं. इनके माध्यम से प्रदेश के विकास को नई रफ्तार दी जाएगी.
CG Budget 2026 | बजट को लेकर सीएम साय का प्रेस कॉन्फ्रेंस #Chhattisgarh #छत्तीसगढ़_SANKALP_बजट #OPReformsCG #CGBudget2026 #Budget2026 #BudgetSession @vishnudsai @OPChoudhary_Ind @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/DZTCoP8pUD
— Vistaar News (@VistaarNews) February 24, 2026
CG Budget 2026 Live: छत्तीसगढ़ बजट की युवाओं के लिए बड़ा ऐलान
CG Budget 2026 Live: छत्तीसगढ़ में हर साल होगा साहित्य उत्सव आयोजन
CG Budget 2026 Live: श्री राम लाल योजना के तहत 36 करोड़ का प्रावधान किया गया है.
CG Budget 2026 Live: छत्तीसगढ़ के बजट में व्यापारियों के लिए क्या मिला?
CG Budget 2026 Live: वन एवं जल वायु विभाग के लिए 930 करोड़ का प्रावधान
CG Budget 2026 Live: बस्तर सुरक्षा के लिए घोषणा
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बस्तर में सुरक्षा और विश्वास की ओर एक और बड़ी पहल की है. उन्होंने 1,500 बस्तर फाइटर्स के पदों का सृजन में सुरक्षा और विश्वास की घोषणा की है.
CG Budget 2026 Live: पीएम आवास ग्रामीण के लिए 4000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है.
CG Budget 2026 Live: जी राम जी योजना के लिए बड़ा बजट
छत्तीसगढ़ के बजट में राज्य सरकार ने ‘जी राम जी’ योजना के लिए बड़े बजट का ऐलान किया है. वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि जी राम जी के लिए 4000 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया गया है. इस पैसे से योजना के सभी कामों को किया जाएगा.
CG Budget 2026 Live: छत्तीसगढ़ के बजट में किसान के लिए क्या मिला?
CG Budget 2026 Live: बजट में उधोग विभाग के लिए 775 करोड़ का प्रावधान
CG Budget 2026 Live: दीनदयाल भूमिहीन योजना के तहत 600 करोड़ का प्रावधान किया गया है.
CG Budget 2026 Live: छत्तीसगढ़ के बजट में स्वास्थ्य के लिए क्या मिला?
CG Budget 2026 Live: छत्तीसगढ़ के बजट में शिक्षा के लिए क्या मिला?
CG Budget 2026 Live: मेट्रो परियोजना के लिए बजट
छत्तीसगढ़ बजट में मेट्रो रेल परियोजना के लिए भी बजट का ऐलान किया गया है. वित्त मंत्री ने बताया कि 9450 करोड़ का बजट मेट्रो के लिए तय किया गया है. जिसे और आगे बढ़ाया जाएगा.
CG Budget 2026 Live: छत्तीसगढ़ के बजट में बस्तर के लिए क्या मिला?
CG Budget 2026 Live: छत्तीसगढ़ में एयर कनेक्टिविटी बढ़ेगी
CG Budget 2026 Live: स्टेट कैपिटल रीजन बनाने 68 करोड़ा का प्रावधान
वित्त मंत्री ने कहा- स्टेट कैपिटल रीजन बनाने की घोषणा की थी. इसको लेकर 68 करोड़ का प्रावधान किया गया है.
CG Budget 2026 Live: मुख्यमंत्री सड़क योजना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान
मुख्यमंत्री सड़क योजना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ की 36 सड़कें शामिल की गई हैं।
CG Budget 2026 Live: सड़क और रेल विस्तार के लिए बड़े ऐलान
CG Budget 2026 Live: रायपुर में खुलेगा होम्योपैथी कॉलेज
CG Budget 2026 Live: बजट में महतारी वंदन योजना के लिए 82 करोड़ का प्रावधान
CG Budget 2026 Live: बस्तर में बिछेगा सड़कों जाल – वित्त मंत्री
CG Budget 2026 Live: बस्तर के विकास के लिए बजट में बड़ा ऐलान
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट पेश करते हुए कहा बस्तर में नक्सलवाद मुक्ति किसी भी कल्पना से नहीं थे. अमित शाह ने संकल्प लेकर कह कर दिखा रहे है. बस्तर विकास की ओर लौट रही है. बस्तर ओलपिंक ओर बस्तर पांडुम के कारण लोग मुख्यधारा में जुड़ रहे हैं. अबूझमाड़ जागरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी का स्थापना होगी. 100-100 करोड़ का प्रावधान किया है.
CG Budget 2026 Live: बजट 2026 की संकल्प (SANKALP) थीम
CG Budget 2026 Live: वित्त मंत्री ने इस बार 1 लाख 72 हजार करोड़ का बजट पेश किया है.
CG Budget 2026 Live: ज्ञान, गति के बाद इस बार ‘संकल्प’ थीम पर बजट
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट पेश करते हुए कहा कि 3 करोड़ लोगों के विश्वास पर खरा उतरेंगे.
विजन 2047 को ध्यान में रखकर काम कर रहे हैं. ज्ञान, गति के बाद इस बार का थीम ‘संकल्प’ है.
CG Budget 2026 Live: सदन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया बजट, शायरी से की भाषण की शुरूआत
CG Budget 2026 Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा में साय कैबिनेट की बैठक शुरू
विधानसभा में बजट पेश करने के पहले कैबिनेट की अहम बैठक शुरू हो गई है. इस बैठक में बजट पर अंतिम मुहर लगेगी.
CG Budget 2026 Live: वित्त मंत्री ओपी चौधरी विधानसभा पहुंचे
CG Budget 2026 Live: बजट से पहले वित्तमंत्री ओपी चौधरी का बयान
CG Budget 2026 | छत्तीसगढ़ के बजट में क्या कुछ रहेगा खास? वित्त मंत्री ने बता दिया #chhattisgarh | #budget2026 | #cgbudget2026 | @OPChoudhary_Ind | #vistaarnews pic.twitter.com/1CjsbAHrnt
— Vistaar News (@VistaarNews) February 24, 2026
CG Budget 2026 Live: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पत्नी संग मंदिर में की पूजा
वित्तमंत्री ओपी चौधरी अपने घर के मंदिर में पूजा पाठ कर रहे हैं. उनके साथ उनका परिवार भी मौजूद है. यहां से वह विधानसभा के लिए रवाना होंगे, जहां वित्त मंत्री ओपी चौधरी साय सरकार के कार्यकाल का तीसरा बजट पेश करने वाले हैं.
CG Budget 2026 | बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की पूजा-अर्चना
— Vistaar News (@VistaarNews) February 24, 2026
#chhattisgarh | #budget2026 | #cgbudget2026 |@OPChoudhary_Ind | #vistaarnews pic.twitter.com/gq6qdq8kgx
CG Budget 2026 Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का दूसरा दिन है, सबसे पहले अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य दिनदयाल सिंह पोर्ते को श्रद्धांजलि दी गई. वहीं दिवंगत के सम्मान में सदन की कार्यवाही पाँच मिनट के लिए स्थगित की गई है.
CG Budget 2026 Live: बजट पेश करने के लिए घर से निकले वित्त मंत्री ओपी चौधरी
CG Budget 2026 Live: विधानसभा के दुसरे दिन की कार्यवाही शुरू, वित्त मंत्री ओपी चौधरी कुछ देर में पेश करेंगे बजट
CG Budget 2026 Live: छत्तीसगढ़ का बजट आज पेश होगा. वहीं बजट सत्र में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विधानसभा के लिए रवाना हुए.
CG Budget 2026 Live: बजट से पहले छत्तीसगढ़ के लोगों ने बड़ी मांग की है!
बजट से पहले छत्तीसगढ़ के लोगों ने बड़ी मांग की है!#chhattisgarh | #budget2026 | #cgbudget2026 | Chhattisgarh Budget 2026 | @OPChoudhary_Ind | @INCChhattisgarh pic.twitter.com/WseejGr1Ig
— Vistaar News (@VistaarNews) February 24, 2026
CG Budget 2026 Live: बजट पेश करने से पहले ओपी चौधरी ने शेयर किया पोस्ट
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट पेश करने से पहले पोस्ट शेयर किया है. जहां उन्होंने लिखा कि- छत्तीसगढ़ के 25 गौरवशाली वर्ष की ऐतिहासिक यात्रा में एक नया अध्याय! नवा रायपुर स्थित नवीन विधानसभा भवन में पहली बार बजट प्रस्तुत करूंगा.
CG Budget 2026 | बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया ट्वीट. लिखे, “छत्तीसगढ़ के 25 गौरवशाली वर्ष की ऐतिहासिक यात्रा में एक नया अध्याय!”#chhattisgarh #cgbudget2026 #budget2026 #budgetsession #vistaarnews pic.twitter.com/4r1kKosWoN
— Vistaar News (@VistaarNews) February 24, 2026
CG Budget 2026 Live: आज पेश होने जा रहे बजट को बताया सीएम साय ने बताया मील का पत्थर
आज पेश होने जा रहे छग के बजट को बताया सीएम साय ने बताया मील का पत्थर
— Vistaar News (@VistaarNews) February 24, 2026
CG Assembly | #budgetday | #chhattisgarhnews | #budgetsession | #cgassembly | @vishnudsai pic.twitter.com/1dE0bGvXbe
CG Budget 2026: छत्तीसगढ़ बजट से किसानों और युवाओं की क्या हैं उम्मीदें?
Chhattisgarh Budget 2026 :छत्तीसगढ़ बजट से किसानों और युवाओं की क्या हैं उम्मीदें?
— Vistaar News (@VistaarNews) February 24, 2026
CG Assembly | #budgetday | #chhattisgarhnews | #budgetsession | #cgassembly | @journoanjalii pic.twitter.com/hz2UDFTaBd
CG Budget 2026 Live: बजट में नई थीम के साथ जानें क्या रहेगा खास?
CG Budget 2026 Live: आज पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट
आज छत्तीसगढ़ का बजट पेश होगा. नए विधानसभा भवन नया रायपुर अटल नगर परिसर में पहली बार वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट पेश करेंगे.
