Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
CG Budget 2026: वित्तमंत्री ने 1 लाख 72 हजार करोड़ का बजट किया पेश, CM साय बोले- 5 मुख्यमंत्री मिशन से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

CG Budget 2026: वित्तमंत्री ने 1 लाख 72 हजार करोड़ का बजट किया पेश, CM साय बोले- 5 मुख्यमंत्री मिशन से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

CG Budget 2026 Live: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में वर्ष 2026-27 का बजट पेश कर दिया है. उन्होंने अपने भाषण की शुरूआत शायरी से की. किसानों, युवाओं और विकास योजनाओं पर फोकस रहने की संभावना है. वहीं विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है.
CG Budget 2026

CG Budget 2026 Live: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी (OP Choudhary) ने राज्य का 26वां बजट (CG Budget 2025) पेश कर दिया है. 24 फरवरी को सदन में वित्त मंत्री ने 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश करते हुए राज्य की जनता के लिए पिटारा खोला. 

वित्त मंत्री ने कहा कि हमारे विकास का केंद्र GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) थी, जिसे के लिए गति की रणनीति अपनायी गई थी. इस बार GYAN के कल्याण के लिए बजट की थीम ‘SANKALP’ है. जनता जनार्दन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता, निष्ठा, समर्पण और दीर्घसंकल्प को रेखांकित करता है. वित्त मंत्री ने आगे कहा कि कोई लक्ष्य पूरा होता है, संकल्प से. क्षमता कम या ज्यादा हो सकती है. दृढ़ इरादा मजबूत है तो कोई भी लक्ष्य नतमस्तक हो जाता है.

CM साय ने बताया ‘SANKALP’ का अर्थ

वहीं बजट पर प्रेस कांफ्रेंस लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, आज हमारी सरकार का तीसरा बजट प्रस्तुत हुआ है. GYAN और GATI के बाद संकल्प थीम पर वित्तीय वर्ष 2026 का बजट पेश किया गया, जिसमें 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.

सीएम साय ने कहा, संकल्प के माध्यम से हमने S – समावेशी विकास, A – अंधोसंरचना, N – निवेश, K – कुशल मानव संसाधन, A – अंत्योदय, L – लाइवलीहुड, P – पॉलिसी से परिणाम तक इन विषयों को प्रमुखता से शामिल किया गया है. हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत एवं विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना की जरूरतों के अनुरूप बजट को तैयार किया गया है.

5 मुख्यमंत्री मिशन से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

सीएम साय ने कहा, हमारी सरकार मिशन मोड पर काम करने पर यकीन रखती है. इसके लिए हमने 5 मुख्यमंत्री मिशन बनाए हैं। इसमें मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन, मुख्यमंत्री एआई मिशन, मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन, मुख्यमंत्री स्टार्टअप मिशन एवं मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन शामिल हैं. इनके माध्यम से प्रदेश के विकास को नई रफ्तार दी जाएगी.

ज़रूर पढ़ें