Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
Vistaar NEWS

CG Budget Session Highlights: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विभागों के लिए 11,762 करोड़ रुपए की अनुदान मांगें पारित

CG Budget Session

बजट सत्र

CG Budget Session Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 9वां दिन है. जहां शून्यकाल में चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने युद्ध के कारण गैस की कमी नहीं होने का आश्वासन दिया था, लेकिन गैस की क़िल्लत शुरू हो गई है. इस पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि यह मुद्दा राज्य का नहीं है, इसकी चर्चा यहाँ नहीं होनी चाहिए. पढ़ें विधानसभा की कार्यवाही के लाइव हाईलाइट्स-

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विभागों के लिए 11,762 करोड़ रुपए की अनुदान मांगें पारित

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विभागों के लिए लगभग 11 हजार 763 करोड़ रुपये की अनुदान मांगें पारित की गई है. जानकारी के मुताबिक, महतारी वंदन योजना से राज्य की 70 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित हुई है. समाज कल्याण का बजट पिछले 5 वर्षों की तुलना में 59 प्रतिशत अधिक रहा. प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को पूरा करने बेटियों के भविष्य के लिए रानी दुर्गावती योजना शुरू होगी. नशा मुक्ति के लिए सामाजिक सहयोग से चलेगा अभियान, वरिष्ठ नागरिकों केे देखभाल के लिए “सियान गुड़ी” डे-केयर सेंटर की स्थापना होगी.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: अफीम मामले पर मंत्री केदार कश्यप ने भूपेश बघेल के बयान पर किया पलटवार

मंत्री केदार कश्यप ने भूपेश बघेल के अफीम वाले बयान पर पलटवार करते कहा – बीजेपी की सरकार में तत्काल कार्यवाही होती है. सरकार अवैध काम को खत्म कर रही है. मामले सामने आने के बाद दुर्ग में तत्काल कार्यवाही की गई. पांच साल कांग्रेस सरकार ने कोयला, शराब घोटाला किया. कांग्रेस ने अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: अफीम की खेती को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा

अफीम खेती पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सरकार को घेरते हुए कहा – दुर्ग मे बीजेपी नेता के द्वारा अफीम की खेती की गई. अफीम की खेती हो रही प्रदेश में वो भी बीजेपी से जुड़े लोग कर रहे, प्रदेश के लोग पहले अफीम का टोड़ा देखे नहीं थे. नगरी, सिहावा तरफ भी अफीम खेती हो रही जानकारी मिली है.

उन्होंने आगे कहा कि सरकार दोगुनी आय नहीं सौ गुना करने का रणनीति निकाली है. बीजेपी को सरकार मे रहने की अधिकार नहीं है.

भूपेश बघेल ने बीजेपी पर तंज कसते हुए अफीम की खेती को नया स्टार्टअप बताया. कहा कि लोगों को अफीम की खेती से रोजगार मिलेगा. मेक इन छ्ग, अफीम का छ्ग बना दिया है.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: पूरे प्रदेश में लोगों को नहीं मिल रहा गैस सिलेंडर – भूपेश बघेल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा – पूरे प्रदेश में लोगों को गैस सिलेंडर मिल नहीं रहा है. पूरे प्रदेश में गैस की कालाबाजारी की जा रही है. जब व्यवस्था राज्य को करनी तो यहां चर्चा क्यों नहीं होगी. भूपेश बघेल के बयान के बाद फिर सदन में हंगामा हो रहा है. सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों ने नारे लगाए. वहीं भारी हंगामे के बीच सदन की कार्रवाई 5 मिनट स्थगित की गई है.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: विधानसभा में गैस आपूर्ति, मूल्यवृद्धि पर विपक्ष ने लाया स्थगन प्रस्ताव

विधानसभा में गैस आपूर्ति, मूल्यवृद्धि पर विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव लाया. नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा – पूरे प्रदेश में अफरातफरी की स्थिति बन गई है.

मुख्यमंत्री ने कहा- संकट नहीं और गैस की कमी हो गई. स्थगन प्रस्तुत होते ही अजय चंद्राकर ने आपत्ति जताई.

उन्होंने केंद्र सरकार का विषय होने को लेकर आपत्ति जताई. इस मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सदन में बहस तीखी शुरू हो गई. सदन में स्थगन प्रस्ताव को लेकर भारी हंगामा हुआ.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: लता उसेंडी ने कार्यक्रमों के भुगतान पर स्वास्थ्य मंत्री को घेरा

कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने कार्यक्रमों के भुगतान पर स्वास्थ्य मंत्री को घेरा. उन्होंने कहा कि पिछली बार एक माह में भुगतान की बात कही 9 माह बाद भी भुगतान नहीं. आश्वासन मिला पर कार्रवाई नहीं की जा रही है, आखिर ऐसा क्यों?

कांग्रेस विधायक कवासी लखमा ने कहा- पूर्व मंत्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का भी सुनवाई नहीं हो रहा. हमारी बात क्या सुनी जाएगी, जब इतने वरिष्ठ विधायक का नहीं सुन रहे

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा – वर्क आर्डर के बाद काम करने पर भुगतान होगा. मौखिक अनुमति के आधार पर काम हुआ हो तो कार्येत्तर स्वीकृति देंगे. लता उसेंडी ने गलत जानकारी देने वाले अफसर पर कार्रवाई की मांग की.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: अकलतरा में सड़क दुर्घटनाओं से मौत पर सदन में सवाल

विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने अकलतरा में सड़क दुर्घटनाओं से मौत को लेकर सवाल उठाया. उन्होंने लगातार मौत और ड्रंक एंड ड्राइव पर जानकारी मांगी. अब तक 13 मौतें होने पर चिंता भी जताई.

मंत्री केदार कश्यप ने भरोसा दिलाया और कहा – विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: विधायक किरण सिंहदेव ने उठाया CM ग्राम सड़क योजना का मुद्दा

विधायक किरण सिंहदेव ने सदन में CM ग्राम सड़क योजना का मुद्दा उठाया. उन्होंने बगैर सर्वे टेंडर जारी करने को लेकर सदन में आपत्ति जताई.

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के स्थान पर मंत्री केदार कश्यप ने जवाब दिया. उन्होंने कहा- संवेदनशील क्षेत्र में डीएमएफ से भी कार्यों की स्वीकृति दी गई. 3 वर्षों में अर्थ वर्क समेत अन्य कार्य किए गए, एक वर्ष में काम पूरा हो जाएगा.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 9वां दिन, सदन की कार्यवाही शुरू

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 9वां दिन है. प्रश्नकाल के साथ सदन की कार्यवाही शुरू हुई. प्रश्नकाल में सबसे पहले विधायक किरण सिंह देव ने स्वीकृत सड़कों का मुद्दा उठाया. मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना अंतर्गत स्वीकृत सड़कों की जानकारी मांग रहे हैं.

Exit mobile version