CG Vidhan Sabha Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 7वां दिन है. सदन की कार्यवाही हुई. इस दौरान व्यावसायिक वाहनों के फिटनेस का मामला उठा. विषय पर पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर बहस हुई. विपक्ष ने अंत में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की बात कहते हुए सदन से वॉकआउट किया.
वहीं विपक्ष ने चूहों द्वारा धान खाने के मामले में स्थगन प्रस्ताव लेकर आया. आसंदी के स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्य करने पर नारेबाजी करते हुए विपक्षी सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की. इसके साथ गर्भगृह में पहुंचने पर स्वमेव निलंबित हुए. वहीं सदन में नेशनल हेराल्ड समेत अन्य कई मुद्दे भी उठाए गए.
CG Budget Session Live: रायपुर स्मार्ट सीटी को लेकर सत्ता पक्ष के विधायकों ने पूछे सवाल
सदन में सत्ता पक्ष के विधायक अजय चंद्राकर, धर्मलाल कौशिक और सुनील सोनी ने अपने ही मंत्री को घेरा. उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए सवाल किए. इस पर डिप्टी CM अरूण साव ने कहा कि किसी भी शिकायत और गड़बड़ी की कराएंगे परीक्षण,
जांच कराएंगे, दोषी पर करवाई भी होगी. रायपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में 30 करोड़ का काम हुआ है. अकेले मुजिकल फाउंटेन में 5.24 करोड़ खर्च हुआ है. हमारी शिकायत पर ही केंद्र सरकार ने जांच कराई थी. 18 लाख खर्च जांच में हुए थे, जांच रिपोर्ट पटल पर रखी जाए.
CG Budget Session Live: धान के मुद्दे पर सभापति ने विपक्ष के स्थगन को खारिज किया गया. नारेबाजी करते हुए कांग्रेस के विधायक गर्भगृह में पहुंचे. कांग्रेस के सारे विधायक स्वमेव निलंबित हुए.
CG Budget Session Live: धान खरीदी को लेकर खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने दी जानकारी
खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा – 25 लाख किसानों से धान खरीदी की गई है. 149 लाख मिट्रिक टन धान खरीदी की गई है.
46 हजार 277 करोड़ का भुगतान किया गया है. किसानों की हक की चिंता करने वाला पहला राज्य है. 67 हजार टन संग्रहण केंद्रों में है. यहां कहना बिल्कुल सही नहीं है. धान को संग्रहित रखा गया है चूहे खाने की बात बिल्कुल गलत है. 78 लोगों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है. राइस मिल के पास कोई भी धान शेष नहीं है. चावल जमा करने का काम राइस मिलर द्वारा किया जा रहा है.
CG Budget Session Live: छत्तीसगढ़ में करोड़ों का धान खा गए चूहे, विपक्ष ने लाया, स्थगन प्रस्ताव
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने चूहों के धान खाने के मामले में स्थगन प्रस्ताव लाया. उन्होने कहा- किसानों के धान को चूहे खा गए, इस पर चर्चा होनी चाहिए . विपक्ष के अन्य विधायकों ने भी चूहों के धान खाने पर चर्चा की मांग की
कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने कहा- पूरे प्रदेश में चूहों के खाने की खबर आ रही है.
CG Budget Session Live: सदम में उठा बाघ और अन्य जानवरों की मौत मुद्दा
कांग्रेस विधायक शेषराज हरवंश ने प्रदेश में 2023 से 2026 तक अवधि बाघ और अन्य जानवरों की मौत की जानकारी मांगी.
वन मंत्री केदार कश्यप का जवाब- 9 बाघ और 38 हाथियों की मृत्यु हुई है. अन्य में 562 वन्यजीवों की अस्वाभाविक मृत्यु हुई है
CG Budget Session Live: कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने उठाया शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का मुद्दा
कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का मुद्दा उठाया.
इस पर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा – बालोद विधानसभा में 22 प्रकरण दर्ज किए गए थे. तहसील गुरूर के अंतर्गत 238 प्रकरण में से 75 ग्रामीण 163 शहरी नगरी क्षेत्र के हैं.
विधायक संगीता सिंहा ने कहा – अधिकारी बहुत गलत जवाब दे रहे हैं. उत्तर में कोई जानकारी नहीं है गुरूर में 50 दुकानों को तोड़ा गया है. अधिकारी सदन को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं.
मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा जिस अवधि की जानकारी मांगी गई थी इस अवधि की जानकारी दी गई है. अतिक्रमणकारियों की पूरी सूची है. अधिकारियों के ऊपर कार्रवाई होगी जानकारी छुपाई गई है.
CG Budget Session Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा नेशनल हेराल्ड का मुद्दा
सदन में विधायक रेणुका सिंह ने नेशनल हेराल्ड को विज्ञापन की जानकारी मांगी.
इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जानकारी देते हुए बताया. नेशनल हेराल्ड को 3 करोड़ 6 लाख की विज्ञापन राशि जारी की गई है.
सुशांत शुक्ला ने पूछा- किसी राजनीतिक दल के मुखपत्र को विज्ञापन जारी कर सकते हैं.
CM विष्णुदेव साय ने कहा हमारी सरकार में ऐसा नहीं होता. गलत ढंग से विज्ञापन जारी रखने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. अजय चंद्राकर ने पूरे मामले की जांच कराने की मांग की. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जानकारी दी. RNI में पंजीकृत अखबारों को विज्ञापन जारी की जा सकती है.
CG Budget Session Live: सदन में गूंजा फिटनेस, परमिट ओवरलोडिंग गाड़ियों का मुद्दा
विधायक ओंकार साहू ने सदन में फिटनेस, परमिट गाड़ियों का मुद्दा उठाया.
इस पर मंत्री केदार कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि बिना परमिट और बीमा के 77 हजार 810 प्रकरण बनाए गए. 42 करोड़ 79 लाख 5 हजार 300 रुपए की वसूली की गई. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा मंत्री जवाब नहीं दे पा रहे हैं. बगैर तैयारी के मंत्री जवाब दे रहे हैं, अलग से समय निर्धारित हो.
भूपेश बघेल ने कहा कि- विभाग को प्रताड़ित किया जाना चाहिए. मंत्री के अलग से जानकारी उपलब्ध कराने की बात कही.
CG Budget Session Live: सदन में जिला सहकारी बैंक डोंगरगढ़ के भवन निर्माण पर पूछा सवाल
विधायक हर्षिता बघेल ने जिला सहकारी बैंक डोंगरगढ़ के भवन निर्माण पर सवाल पूछा. विधायक हर्षिता बघेल ने कहा – टेंडर के बाद भी काम नहीं. सरकार अतिक्रमण नहीं हटा पा रही, निर्माण नहीं हो पा रहा.
मंत्री केदार कश्यप ने कहा स्थान उपयुक्त नहीं है. कलेक्टर से चर्चा कर भवन निर्माण सुनिश्चित होगा
विधायक हर्षिता बघेल ने किराए से चलाने पर आपत्ति जताई. भवन निर्माण की स्वीकृति के बाद भी निर्माण नहीं किया गया. अतिक्रमण भी नहीं हटा पा रहे हैं किसान परेशान हैं.
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा – पार्किंग के लिए वहां पर्याप्त स्थान है. अतिक्रमण चहेते व्यक्ति का है, जिसे हटाना नहीं चाहते. पर्याप्त स्थान के बावजूद निर्माण नहीं हो पा रहा है. आखिर कब तक अवैध निर्माण हटाया जाएगा. यहां अतिक्रमण हटाने क्यों बुलडोजर नहीं चलाया जा रहा. मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष ने बहिर्गमन किया.
CG Budget Session Live: बजट सत्र के सातवे दिन की कार्यवाही शुरू
आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का सातवां दिन हैं. सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है. कांग्रेस विधायक हर्षिता बघेल ने पहला सवाल पूछा.
