Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
Vistaar NEWS

CG Budget Session Highlights: सदन में धान खरीदी, अफीम की खेती का मुद्दा गूंजा, विपक्ष ने जमकर किया हंगामा

CG Budget Session

छत्तीसगढ़ विधानसभा

CG Budget Session Highlights: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 6वां दिन है. सदन के कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल से हुई. इस दौरान बस्तर संभाग में धान खरीदी का मुद्दा उठने पर सदन में तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बन गई. मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया. वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने विनायक ताम्रकार द्वारा अफीम की खेती किए जाने के मामले पर स्थगन प्रस्ताव पेश किया. विपक्ष का तर्क है कि यह राज्य की सुरक्षा और संस्कृति से जुड़ा एक गंभीर विषय है. डॉ. महंत ने सीधे तौर पर सरकार पर आरोप लगाया कि वह दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में धान के बजाय अफीम की खेती को बढ़ावा देना चिंताजनक है. पढ़ें विधानसभा के कार्यवाही की लाइव अपडेट्स-

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: अनुदान मांगों पर चर्चा में बोले विधायक अजय चंद्राकर

अनुदान मांगों पर चर्चा में विधायक अजय चंद्राकर ने कहा – विभाग को देखने से यह लगता है छत्तीसगढ़ के सपूत ने निर्णय लिया है. उपमुख्यमंत्री अरुण साव एक अच्छी नींव डाल रहे हैं. कांग्रेस के समय क्षेत्रीय असंतुलन रहा, यह सबको दिखता है. उन्होंने कहा कि अगर पहले सबसे बात कर लेते तो और अच्छा बजट बनता.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: सदन में 2026-27 अनुदान मांगों पर चर्चा शुरू

विधानसभा में 2026-27 अनुदान मांगों पर चर्चा शुरू हो गई है. उप मुख्यमंत्री अरुण साव के विभाग से इसकी शुरूआत हुई.

कांग्रेस विधायक द्वारकाधीश यादव ने कहा – जनता से जुड़े हुए विभाग है. वित्त विभाग और नगरी प्रशासन के बीच ठीक नहीं चल रही है.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: भूपेश बघेल बोले- आरोपियों को मिल रहा संरक्षण

भूपेश बघेल ने कहा कि विनायक ताम्रकार के नौकर को मुख्य आरोपी बनाया गया है, जबकि कलेक्टर ने कहा है कि विनायक ताम्रकार मुख्य आरोपी है, उसकी जमीन है. इससे पता चलता है गृह विभाग का पूरा संरक्षण आरोपी को मिल रहा है.

अजय चंद्राकर ने कहा – कांग्रेस के समय में अफीम की खेती शुरू हुई.

भूपेश बघेल ने कहा – FIR में लीपापोती करने की कोशिश की गई है, क्यों बचा रहे हैं. विनायक ताम्रकार को बचाने की कोशिश की जा रही है. विपक्ष के विधायकों ने सभी काम रोककर अफीम की खेती पर चर्चा कराने की मांग की. मोदीजी तो किसानों की आय दोगुना करने की बात कही थी. राज्य सरकार ने तो किसानों की आय कई गुना बढ़ाने की कोशिश की है. छत्तीसगढ़ को अफीम की खेती का अड्डा बनाने की कोशिश की जा रही है.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा अफीम की खेती का मुद्दा

छत्तीसगढ़ विधानसभा में अफीम की खेती का मुद्दा गूंजा. विपक्ष ने विनायक ताम्रकार के अफीम की खेती पर स्थगन लाया.

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सदन में स्थगन प्रस्ताव लाया. चरणदास महंत ने विनायक ताम्रकार को बचाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सरकार धान के बजाय अफीम की खेती कराना चाहती है.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: विधायक चैतराम अटामी ने दंतेवाड़ा में कुपोषण रोकथाम का मुद्दा उठाया

विधायक चैतराम अटामी ने सदन में दंतेवाड़ा में कुपोषण रोकथाम का मुद्दा उठाया.

मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने बताया कि 5203 बच्चों को कुपोषण की श्रेणी में चिन्हांकित किया गया है.

विधायक चैतराम अटामी ने कहा – सहायता राशि समय पर क्यों नहीं मिल पा रहा है?

मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने कहा – समय समय पर प्रदेश भर में आहार प्रदान किया जाता है.

विधायक चैतराम अटामी ने कहा दंतेवाड़ा में कोई विशेष कदम उठाए जा रहा है क्या?

लक्ष्मी रजवाड़े ने कहा दंतेवाड़ा में टीकाकरण, जांच किया जा रहा है.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: कवासी लखमा ने उठाया बस्तर के जिलों में धान का उपार्जन का मुद्दा

कांग्रेस विधायक कवासी लखमा ने बस्तर संभाग के जिलों में धान का उपार्जन का मुद्दा उठाया. उन्होंने पूछा- आदिवासी समाज के लोगों का धान खरीदी क्यों नहीं हुआ?

केसीसी लोन नहीं पटा पा रहे हैं.धान खरीदी नहीं होने के कारण बस्तर के लोगों को दिक्कत हो रही है.

खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा – सभी लोगों का ध्यान खरीदी किया गया है. ऐसा कहना बिल्कुल गलत है किसानों का ध्यान खरीदी नहीं हुआ.

कवासी लखमा ने कहा – किसान की धान खरीदी नहीं हुई कारण क्या है? दूसरे प्रदेशों में जाकर अपना ध्यान बेच रहे हैं. बड़े-बड़े वादे घोषणा पत्र में किया गया था.

खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा – सभी किसानों का धान खरीदी करते हैं. किसान उपस्थित नहीं होते तो धान खरीदी कैसे किया जाएगा.

कवासी लखमा ने कहा – आंध्र प्रदेश में जाकर बस्तर के किस बेच रहे हैं. बस्तर के लोग बाहर जाकर धान बेच रहे हैं सदर में लिस्ट रख देता हूं. केस करके किसानों को फसाया जा रहा है. विपक्ष की विधायकों ने मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर हंगामा कर रहे.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: अजय चंद्राकर ने सदन में टीम इंडिया को दी बधाई

वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने वर्ल्ड कप जीतने के लिए टीम इंडिया को बधाई दी.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: बजट सत्र का छठवां दिन, विधायक लखेश्वर बघेल ने उठाया धान खरीदी का मुद्दा

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है. प्रश्नकाल में बस्तर में धान खरीदी का मुद्दा गूंजा.

विधायक लखेश्वर बघेल ने बस्तर में धान खरीदी पर सवाल पूछा कि – बस्तर संभाग में धान खरीदी की शुरुआत कब की गई थी.

मंत्री दयालदास बघेल ने कहा – 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हुई. 31 जनवरी को धान खरीदी का समापन किया गया. लखेश्वर बघेल ने पूछा किन किसानों का धान नहीं खरीदा गया. 44 हजार 612 किसानों का धान नहीं खरीदा गया. ऐसे किसान धान खरीदी केंद्र में अपना धान ही नहीं लाए.

लखेश्वर बघेल ने कहा – 21 क्विंटल धान खरीदना है तो भटका क्यों रहे?

सबसे बड़ा घोटाला धान की खरीदी में किया जा रहा है. कहीं पानी डाला जा रहा है, कहीं किसी और सामान की खरीदी की जा रही है. कितने किसान ऋणी है कितने वनाधिकार पट्टाधारी हैं. जो भी किसान पंजीयन कराते हैं शत प्रतिशत नहीं बेचते. पिछली सरकार में भी सभी किसान धान नहीं बेचते थे

वहीं मंत्री के जवाब से विपक्ष असंतुष्ट नजर आ रहा है.

भूपेश बघेल ने पूछा – कितने किसानों के धान का समर्पण कराया गया. बस्तर में 9906 किसानों ने धान नहीं बेचा.

Exit mobile version