CG Budget Session Highlights: विधानसभा पहुंचे सरेंडर नक्सलियों से CM साय ने की मुलाकात, जाना हाल
CG Budget 2026 Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन की कार्यवाही हुई. सदन की कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल पुन्नू लाल मोहले ने फसलों के उत्पादन को लेकर सवाल पूछा.
इसके अलावा कभी हथियार लेकर लोकतंत्र का विरोध करने वाले पुनर्वासित नक्सली लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर में पहुंचे. सदन की कारवाई भी देखी. अपने साथियों से मुख्यधारा में वापस लौटने की अपील भी की.मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने जहां इसे ऐतिहासिक क्षण करार दिया.वहीं कांग्रेस इस पर भी सवाल उठाती नजर आई.
विधानसभा पहुंचे सरेंडर नक्सलियों से मिले CM साय
विधानसभा में आत्म समर्पित नक्सलियों से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुलाकात की. सीएम साय ने कहा- आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए अच्छी नीति लाएं है. बड़ी संख्या में माओवाद आत्मसमर्पण कर रहे है. 120 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने विधानसभा का भ्रमण किए. फोटोग्राफी सेशन के साथ पूर्व नक्सलियों से चर्चा भी कर रहे है. पढ़ें विधानसभा के कार्यवाही की लाइव अपडेट्स-