Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
Vistaar NEWS

CG Budget 2026 Highlights: सदन में कस्टोडियल डेथ, धान खरीदी समेत नक्सल मुद्दे पर हुई चर्चा, विपक्ष ने जमकर किया हंगामा

CG Budget Session

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र

CG Budget 2026 Highlights: आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का चौथा दिन हैं.  आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का चौथा दिन था. वहीं प्रश्नकाल के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृह मंत्री विजय बघेल को घेरते हुए प्रदेश में कस्टोडियल डेथ का मुद्दा उठाया. जिस पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने जवाब दिया.

इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सवाल उठाया कि बहुचर्चित ड्रग पैडलर नव्या मलिक का नाम आरोपियों की सूची से गायब है. प्रश्न के उत्तर में दी गई जानकारी में नव्या मलिक का नाम क्यों नहीं है? आखिर नव्या का नाम क्यों छुपाया गया? इसके लिए जिम्मेदार कौन है? क्या इस लापरवाही पर कोई कार्रवाई होगी? इस पर मंत्री ने कहा मुझे इसकी जानकारी नहीं है, परीक्षण करा लेंगे. पढ़ें विधानसभा के कार्यवाही की लाइव हाइलाइट्स –

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: सदन में बजट पर हो रही चर्चा

सदन में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा हो रही है. विपक्ष ने बजट को लेकर कहा- कोई भी विशेष प्रावधान नहीं.

विधायक अनिला भेड़िया ने कहा- लोगों के साथ छल का बजट

वहीं विधायक अमर अग्रवाल ने बजट पर चर्चा को लेकर कहा – ‘वर्तमान जरूरतों को पूरा करते हुए भविष्य की सोच का बजट’

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live:  भूपेश बघेल ने सदन में उठाया धान खरीदी का मुद्दा

विपक्ष ने सदन में धान खरीदी पर चर्चा की मांग की. इसे लेकर पक्ष-विपक्ष के विधायकों के बीच नोंकझोंक हुई.

भूपेश बघेल ने कहा – सत्ता पक्ष ने पहले ही सोच लिया है. धान खरीदी पर चर्चा नहीं होगा. किसानों ने मामले में आंकड़े के साथ विधायक बात कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ में अधिकारी राज चल रहा है. अधिकारियों को मान-सम्मान से कोई मतलब नहीं है. किसानों को चोर समझा गया. मुझे पता चलता तो मैं प्रवेश करने नहीं देता. प्रदेश के किसानों को अपमानित करने का काम कर रहे हैं. पहले ही फैसला कर दिया इस पर चर्चा नहीं होगी. ग्राहता पर चर्चा होनी चाहिए.

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा – दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं. सदन में भाषण दे रहे हैं.

सभा पति धरम लाल कौशिक ने कहा – स्थापना प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो सकती क्यों कि बजट सत्र चल रहा है.

भूपेश बघेल ने कहा – किसानों के साथ धोखा है.

इस पर बीजेपी के विधायकों ने नारे लगाए, बोले – घड़ियाल आंसू बहाना बंद करो

कांग्रेस के विधायकों ने शर्म करो के नारे लगाए. किसानों का धान लेना होगा. गर्भगृह में प्रवेश करने के कारण कांग्रेस के निलंबित हो गए.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: अजय चंद्राकर ने अपने ही मंत्री को घेरा, मेकाहारा को लेकर पूछा सवाल

सदन में उठा मेकाहारा मे मशीन खरीदी और करोड़ों की मशीन अब तक ना शुरू कर पाने का मुद्दा उठाया गया. इसे लेकर BJP विधायक अजय चंद्राकर ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को घेरा. वहीं स्वास्थ्य मंत्री और चंद्राकर के बीच तीखी नोकझोंक हुई.

अजय चंद्राकर ने कहा– मशीन कहा हैें, शुरू क्यों नहीं हों पाई. मशीन हवा में है या पाताल मे है….

स्वास्थ मंत्री ने कहा – मशीन पूर्व के समय खरीदी गई हैँ मेकाहारा में रखा गया हैं. जांच चल रही हैं, उसके बाद शुरू किया जाएगा.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: सदन में उठा आत्म समर्पित नक्सलियों का मुद्दा

आत्म समर्पित नक्सलियों के मुद्दे पर विधायक विक्रम मंडावी और उपमुख्यमंत्री के बीच तीखी नोकझोंक हुई. विक्रम मंडावी ने कहा अब तक सिर्फ 2 लोग को 5 लाख की राशि दी गई. मंत्री ने बताया 1496 इनामी नक्सली ने समर्पण किया है. इन पर 49.50 करोड़ इनाम की राशि घोषित थी. ये राशि तीन साल में दो जाएगी.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: सदन में उठा नक्सली पुनर्वास नीति का मुद्दा

कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने सवाल उठाते हुए कहा कि पुनर्वास नीति क्या है? कितने नक्सलियों ने 2023 से 24 तक आत्मसमर्पण किया?आत्मसमर्पित नक्सलियों पर घोषित इनाम की राशि किन-किन को भुगतान किया गया है?

गृह मंत्री विजय शर्मा ने जवाब देते हुए बताया कि 2023- 24 के बीच 1496 ईनामी आत्मसमर्पण किया है.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: विपक्षी सदस्यों ने जवाब से असंतुष्ट होकर किया बहिर्गमन

विपक्ष ने जीवन ठाकुर की मौत की सदन की समिति से जांच की मांग की. विपक्ष के विधायकों ने सदन में जांच की मांग को लेकर की नारेबाजी की. सदन की समिति से जांच की मांग को लेकर सदन में हंगामा किया. विपक्ष के विधायकों ने जीवन ठाकुर की मौत को सरकारी हत्या बताया. विपक्षी सदस्यों ने जवाब से असंतुष्ट होकर बहिर्गमन किया.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: अजय चंद्राकर बोले – मंत्री कुछ भी कर लें आप संतुष्ट नहीं होंगे.

भूपेश बघेल ने कहा- पूर्व मंत्री और विधायकों को भी जीवन ठाकुर के बेटे से नहीं मिल पाए. जेल अधीक्षक के खिलाफ शिकायत हुई है, प्रतिवेदन दिया है. ‘आदिवासी नेता की मृत्यु का मामला है इसके लिए जांच करेंगे क्या?’

गृहमंत्री विजय शर्मा का जवाब

‘नेता शब्द आ रहा है, अगर आम भी होता तो भी यही कार्रवाई होती. ‘सभी कस्टोडियल डेथ की मजिस्ट्रेट जांच होती है.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: भूपेश बघेल ने पंकज साहू और जीवन ठाकुर की मौत को लेकर पूछा सवाल

भूपेश बघेल के सवालों का जवाब देते हुए, विजय शर्मा ने कहा सवाल की अवधि से बाद का मामला है. जीवन ठाकुर की मौत का मामला सूची में शामिल है. भूपेश बघेल ने कहा जीवन ठाकुर को फर्जी केस में फंसाया गया. जीवन ठाकुर के साथ उनके लड़के को भी जेल में डाल दिया गया. उन्हें अपने परिजनों से मिलने नहीं दिए, इलाज नहीं कराने दिया गया. डॉक्टर के कहने के बाद भी अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया.

भूपेश बघेल ने पूछा कि क्यों उपचार नहीं कराया गया.

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा जीवन ठाकुर जेल में परहेज नहीं करते थे

वह ऐसा कार्य करते थे जिससे उनका शुगर बढ़ जाए. यह बात जेल अधीक्षक ने कोर्ट में कही है. जेल के भीतर जीवन ठाकुर ने सहयोग नहीं किया. वे किसी भी कीमत पर अस्पताल जाना चाहते थे. ऐसी परिस्थितियों के बाद उन्हें रायपुर लाया गया. किसी से मिलने से नहीं रोका उपचार में लापरवाही नहीं की गई. समय-समय पर डॉक्टर ने परीक्षण किया. उचित दवाइयां दी गई, जेल अधीक्षक ने तमाम तथ्य कोर्ट के सामने रखे हैं.

भूपेश बघेल ने कहा विधायकों को भी जीवन ठाकुर से मिलने नहीं दिया. जीवन ठाकुर के बेटे को उससे अलग रखा गया. बाप बेटा दोनों एक ही बैठक में थे उसे अलग कर दिया गया. उपचार की क्या व्यवस्था की गई इसकी जानकारी दी जाए

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन कार्यवाही शुरू, सदन में उठा जेलों में मौत का मुद्दा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सदन में छत्तीसगढ़ के जेलों में हो रही मौत का मुद्दा उठाया.

  • प्रश्नकाल में भूपेश बघेल ने पूछा – जेलों में कितनी हुई मौत, जेलों में क्षमता से 150% अधिक कैदियों पर भी प्रश्न. इसके साथ ही हत्या, लूट, फिरौती में 35% वृद्धि पर भी सवाल उठाए.
  • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
  • विजय शर्मा ने जवाब में बताया कि जनवरी 2025 से जनवरी 2026 तक 66 बंदियों की मौत हुई. 18 प्रकरणों में मजिस्ट्रेट जांच की कार्रवाई पूर्ण हो चुकी है. 48 प्रकरणों में मजिस्ट्रेट जांच की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है.
  • Exit mobile version