CG Budget 2026 Highlights छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन है. जहां सबसे पहले प्रश्नकाल में बिलासपुर स्मार्ट सिटी आक्सीजोन का मुद्दा उठा. विधायक धर्मजीत सिंह ने पौधारोपण को लेकर सवाल पूछा, जिसपर डिप्टी सीएम अरुण साव ने जानकारी देते हुए बताया कि बिलासपुर में आक्सीजोन का निर्माण नहीं किया गया है. शहर में ग्रीनरी बढ़ाने उद्यानों का निर्माण किया गया है.
इसके अलावा विधायक अजय चंद्राकर ने अपने सरकार को घेरते हुए गिग वर्कर्स का मुद्दा उठाया. उन्होंने स्विगी, जोमैटो, ब्लिंकइट, रैपिडो कर्मियों को लेकर छग में पंजीकृत कंपनियों के संबंध में मांगी जानकारी. जिसपर मंत्री लखनलाल देवांगन ने जानकारी दी. इसके साथ ही विधानसभा में जल जीवन मिशन का मुद्दा उठा. इस पर अरुण साव ने लापरवाही पर कार्रवाई का आश्वासन दिया. पढ़ें बजट सत्र के तीसरे दिन की लाइव की हाईलाइट्स-
CG Budget 2026 Live: SIR कार्य में शिक्षकों की ड्यूटी से पढ़ाई बाधित होने को लेकर पूछे गए सवाल
कांग्रेस विधायक अनिला भेड़िया के सवाल पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि मतदाता सूची SIR में 18,198 शिक्षक कार्यरत है. शिक्षक अपने पदस्थ संस्था में रहकर काम कर रहे है. SIR में शिक्षकों की ड्यूटी से पढ़ाई प्रभावित नहीं हो रही है.
CG Budget 2026 Live: सदन में अवैध शराब को लेकर पक्ष-विपक्ष ने दागे सवाल
सदन में विधायक सुशांत शुक्ला ने अवैध शराब को लेकर जानकारी मांगी. जिस पर मंत्री विजय शर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि- कई मामलों पर पुलिस सीधे कार्रवाई नहीं कर सकती. पूरी कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी है. बैठक की जा रही है, मेडिकल दुकानों को भी हिदायत दी है. जिसके बाद उसपर भी बड़ी कार्रवाई पुलिस ने की है.
CG Budget 2026 Live: अजय चंद्राकर ने नशे से जुड़े मामलों को लेकर पूछा सवाल
विधायक अजय चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ में नशा और अवैध तस्करी को लेकर विधायक अजय चंद्राकर ने ध्यानाकर्षण लगाया.
CG Budget 2026 Live: नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने उठाया एसटीपी का मुद्दा
नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने सदन में एसटीपी का मुद्दा का मुद्दा उठाया. उन्होंने डिप्टी CM अरूण साव से प्रदेश में संचालित एसटीपी पर सवाल पूछा. इस पर विभागीय मंत्री अरुण साव ने जवाब देते हुए बताया कि आंकड़े में अंतर का विस्तृत विवरण दिया गया है. 96 एसटीपी निर्माण की प्रक्रिया चल रही है, काम चल रहा है.101 नगरीय निकायों के लिए पुख्ता योजना तैयार की जा रही है. चरणदास मंहत ने पिछले सत्रों में लगाए गए सवालों का जिक्र किया.
CG Budget 2026 Live: सीएसआर मद के खर्च को लेकर सदन में पूछे गए सवाल
CG Budget 2026 Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा गिग वर्कर्स का मुद्दा
भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने सदन में स्विगी, जोमैटो, ब्लिंकइट, रैपिडो कर्मियों का मुद्दा उठाया. उन्होंने छग में पंजीकृत कंपनियों के संबंध में जानकारी मांगी. मंत्री लखनलाल देवांगन ने जानकारी देते हुए बताया कि- श्रम विभाग के तहत स्विगी जोमैटो जैसी कंपनी पंजीकृत नहीं. कंपनियां पंजीकृत नहीं, न गिग वर्कर्स के संबंध में कोई जानकारी गिग वर्कर्स की भर्ती, योग्यता वेतन का निर्धारण भी नहीं.
CG Budget 2026 Live: विधानसभा में उठा जल जीवन मिशन का मुद्दा
कांग्रेस विधायक संगीता सिंहा ने विधानसभा में जल जीवन मिशन का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा बालोद विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत कितने कार्य पूर्ण हुए हैं. जहां गुणवत्तापूर्ण काम नहीं हुआ है इस पर क्या कार्यवाही करेंगे? जवाब देते हुए मंत्री अरुण साव ने कहा – जहां-जहां गुणवत्तापूर्ण काम नहीं हुआ है जानकारी दे दीजिए कार्रवाई करवाएंगे.
CG Budget 2026 Live: सदन में उठा बिलासपुर स्मार्ट सिटी के आक्सीजोन का मुद्दा
आज छग विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन हैं. सदन में प्रश्नकाल के दौरान बिलासपुर स्मार्ट सिटी के आक्सीजोन का मुद्दा गुंजा. वहीं विधायक धर्मजीत सिंह ने वृक्षारोपण को लेकर सवाल पूछे. जिस पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जानकारी दी. उन्होने बताया बिलासपुर में आक्सीजोन का निर्माण नहीं किया गया है. शहर में ग्रीनरी बढ़ाने उद्यानों का निर्माण किया गया है. स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत विभिन्न स्थानों पर पौधे लगे हैं. स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा आक्सीजोन का प्रस्ताव नहीं है.
CG Budget 2026 Live: विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन की कार्यवाही शुरू
