CG Budget 2026 Highlights: अजय चंद्राकर ने सदन में उठाया नशा और अवैध तस्करी का मुद्दा, विजय शर्मा बोले- कार्रवाई होगी
छत्तीसगढ़ विधानसभा
CG Budget 2026 Highlights छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन है. जहां सबसे पहले प्रश्नकाल में बिलासपुर स्मार्ट सिटी आक्सीजोन का मुद्दा उठा. विधायक धर्मजीत सिंह ने पौधारोपण को लेकर सवाल पूछा, जिसपर डिप्टी सीएम अरुण साव ने जानकारी देते हुए बताया कि बिलासपुर में आक्सीजोन का निर्माण नहीं किया गया है. शहर में ग्रीनरी बढ़ाने उद्यानों का निर्माण किया गया है.
इसके अलावा विधायक अजय चंद्राकर ने अपने सरकार को घेरते हुए गिग वर्कर्स का मुद्दा उठाया. उन्होंने स्विगी, जोमैटो, ब्लिंकइट, रैपिडो कर्मियों को लेकर छग में पंजीकृत कंपनियों के संबंध में मांगी जानकारी. जिसपर मंत्री लखनलाल देवांगन ने जानकारी दी. इसके साथ ही विधानसभा में जल जीवन मिशन का मुद्दा उठा. इस पर अरुण साव ने लापरवाही पर कार्रवाई का आश्वासन दिया. पढ़ें बजट सत्र के तीसरे दिन की लाइव की हाईलाइट्स-