CG Budget Session Highlights: छत्तीसगढ़ में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने वाला विधेयक पारित, विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
CG Budget Session Highlights: आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 15वां दिन है. सदन की शुरूआत प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई. छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और घोटालों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक-2026 सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया. सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के समर्थन से यह विधेयक पारित किया गया.
नए कानून के तहत नकल माफिया, फर्जी अभ्यर्थियों और तकनीकी माध्यमों से धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त दंडात्मक प्रावधान किए गए हैं. दोषी पाए जाने पर 3 से 10 वर्ष तक की सजा और अधिकतम 1 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है. वहीं नकल में संलिप्त अभ्यर्थियों को तीन वर्षों तक किसी भी भर्ती परीक्षा से वंचित (ब्लैकलिस्ट) किया जाएगा. यहां पढ़ें विधानसभा की कार्यवाही के लाइव अपडेट्स-