Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
Vistaar NEWS

CG Budget Session Highlights: विधानसभा में छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र विधायक 2026 पेश, विपक्ष ने दिन भर के लिए किया वॉकआउट

CG Budget Session

CG Budget Session Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 14वां दिन था. आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में गृह मंत्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 पेश किया गया. पेश विधेयक पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने उठाई आपत्ति. महंत ने कहा कि 11 राज्यों के ऐसे ही मामले पहले से सुप्रीम कोर्ट में लंबित. ऐसे में इस पर चर्चा नही होनी चाहिए. विधेयक को विधान सभा की प्रवर समिति को सौंपना चाहिए. इस पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि कहीं कोई दिक्कत नहीं है, विधि सम्मत विधेयक लाया गया है. यहां पढ़ें विधानसभा की कार्यवाही के हाइलाइट्स-

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि- अवैध धर्मांतरण पर सीएम साय ने चिंता व्यक्त की. सदन में आज धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पेश हुआ स्वागत योग्य है. विपक्ष का सदन से बहिर्गमन बताता है कि वह छग की परंपरा को दूषित करना चाहते है. विपक्ष ने सदन का बहिष्कार किया यह दुर्भाग्यपूर्ण है.

विपक्ष के SIR पर लाए स्थगन को लेकर संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने कहा – SIR एक संवैधानिक व्यवस्था है. संवैधानिक व्यवस्थाओं पर कांग्रेस प्रश्न खड़े कर रही है. सदन का मुद्दा SIR है भी नहीं, तात्कालिक मुद्दा नहीं SIR. कांग्रेस अनावश्यक रूप से लोगों का वक़्त जाया कर रही थी. कांग्रेस ने संवैधानिक व्यवस्था पर बाधा डालने की कोशिश की.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: सदन में छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर चर्चा

सदन में छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर चर्चा हो रही है. भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा- धर्मांतरण के साथ ही मतांतरण भी बड़ी समस्या है. आजकल टाइटल चेंज किए बगैर भी मतांतरण हो रहा है. ब्रेनवाश कर दूसरे धर्म का प्रचार किया जाता है. अनुसूचित जाति जनजाति ओबीसी को जाल में फंसाते हैं. ऐसे लोगों के लिए कठिन सजा का प्रावधान जरूरी है. इस विधेयक से धर्मांतरण को रोकने में मदद मिलेगी.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: विधानसभा में छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 पेश करने के बाद विपक्ष ने सदन की कार्यवाही से दिनभर के लिए बहिष्कार किया. गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा- यह विपक्ष का बहिर्गमन नहीं पलायन है.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: सुप्रीम कोर्ट ने नहीं कहा कानून ऐसा हो – विजय शर्मा

गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा – सुप्रीम कोर्ट ने नहीं कहा कानून ऐसा हो? राज्य का कानून बना है तो पालन करा सकती है. बहस करने से सारी चीजें आ जाएंगी. आग्रह करता हूं सहमत होकर आगे बढ़ाने चाहिए.

नेता प्रतिपक्ष ने कहा – प्रवर समिति को सौंप देना चाहिए.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: विधानसभा में छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 पेश

गृह मंत्री विजय शर्मा ने सदन में विधानसभा में छग धर्म स्वातंत्र्य विधायक 2026 को पेश किया है. पेश विधेयक पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने आपत्ति जताई है. 11 राज्यों के ऐसे ही मामले पहले से कोर्ट में लंबित हैं. ऐसे में इस पर चर्चा नही होनी चाहिए, विधेयक को विधानसभा की प्रवर समिति को सौंपना चाहिए.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा सदन में SIR को लेकर भारी हंगामा

SIR को लेकर विपक्ष के लगाए गए स्थगन प्रस्ताव को अस्वीकार किया गया है. विपक्ष विधायकों ने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट किया.

विपक्ष बोला – SIR में प्रदेश के लाखों लोगों के नाम काटने की कोशिश

आसंदी ने कहा – SIR को लेकर नेता प्रतिपक्ष समेत विपक्ष की सूचना

स्थगन को लेकर सूचना प्राप्त हुई, लेकिन पेश करनी की अनुमति नहीं

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: विधानसभा में गूंजा SIR का मुद्दा, चरणदास महंत ने लाया स्थगन प्रस्ताव

आज सदन में SIR का मुद्दा गूंजा. जहां नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने स्थगन प्रस्ताव लाया.

उन्होंने कहा कि- 19 लाख 13 हजार 450 लोग लापता हैं. छत्तीसगढ़ में इतने लोगों के नाम काट दिए गए हैं. जिनके नाम काटे गए हैं आज तक उनका पता नहीं चला. उनके खिलाफ रिपोर्ट है, न कोई जानकारी है. गायब लोगों की न पुलिस, न सरकार को चिंता है. नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सदन में चर्चा कराने की मांग की है.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: सदन में उठा आयुष्मान योजना में अनियमितता का मुद्दा

सदन में आयुष्मान योजना में अनियमितता का मुद्दा उठा. बालोद में 2025-26 में कार्ड से इलाज पर अनियमितता की शिकायत मिली? विधायक कुंवर सिंह निषाद ने स्वास्थ मंत्री से जानकारी मांगी.

विभागीय मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जवाब देते हुए बताया कि- शिकायत मिली, उस पर जांच भी की गई, कुल 4 लोग इसमें शामिल है. आयुष्मान की प्रोत्साहन राशि सीधे नहीं जाती. जांच के बाद केस को निरस्त किया गया, प्रभारी अधिकारी नोटिस.

विधायक – स्टाफ FIR करने थाना पहुंचे थे, स्पष्ट है. डॉक्टर के कहने पर यह कृत्य किया गया है. 60-70 करोड़ रुपए का मामला, विधायक दल से जांच हो.

विभागीय मंत्री – किसी प्रकार खाते में पैसा नहीं गया. चेतवानी दी गई, गलत एंट्री हुई कोई भुगतान नहीं किया गया.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: पीएम ग्राम सड़क योजना में 140 करोड़ रुपए के नियम विरुद्ध भुगतान का मामला

मंत्री विजय शर्मा ने विभागीय जांच की घोषणा करते हुए कहा कि विशेष सचिव से मामले की जांच कराई जायेगी. प्रश्न काल में विपक्ष के आरोप के बाद मंत्री ने जांच की घोषणा की. 2023 में बिना बजट प्रावधान के 228 करोड़ के दो काम कराए गए. नई सरकार में ठेकेदार को 139 करोड़ से ज्यादा का भुगतान किया गया. इस भुगतान को वित्त विभाग ने नियम विरुद्ध बताया था. विपक्ष ने सीबीआई या विधान सभा की समिति से जांच की मांग की, लेकिन मंत्री ने विभागीय जांच कराने की घोषणा की.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: PM सड़क के परफॉर्मेंस सिक्योरिटी और सुरक्षा निधि का मुद्दा गूंजा

विधायक जनक ध्रुव ने ठेकेदारों को राशि भुगतान की जानकारी मांगी

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जानकारी दी. वर्तमान में PM सड़क योजना में 181.90 करोड़ की राशि का भुगतान शेष है.

विपक्षी विधायकों ने कहा कि यह गंभीर मामला है, CBI जांच होनी चाहिए. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा सचिव स्तर के अफसरों से जांच कराई जाएगी. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: प्रश्नकाल में गूंजा वीरता पदक प्राप्तकर्ता को देय सम्मान राशि का मुद्दा

विधायक रामकुमार टोप्पो ने वीरता पदक प्राप्तकर्ता को देय सम्मान की जानकारी मांगी.

डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा – रामकुमार टोप्पो खुद सेना के जवान रहे हैं

रामकुमार टोप्पो ने कहा, वीरता पुरस्कार कैसे तय होगा है.

गैलेंट्री अवार्ड के संबंध में पुरस्कारों की जानकारी मांगी.

गृहमंत्री विजय शर्मा ने जानकारी दी कि – राष्ट्रपति वीरता पदक प्राप्त करने पर गृह मंत्रालय द्वारा राशि दी जाती है.

रामकुमार टोप्पो ने सम्मान राशि के संबंध में मांगी जानकारी

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी

20 लाख रुपए एकमुश्त राशि के साथ 20 हजार रुपए प्रतिमाह दिया जाता है. एकमुश्त राशि राज्य सरकार के द्वारा दी जाती है. प्रतिमाह राशि देने का कार्य नियोक्ता के द्वारा किया जाता है.

Exit mobile version