Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
Vistaar NEWS

CG Budget Session Highlights: सदन में गूंजा युक्तियुक्तकरण, अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण पर मुद्दा, जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का वॉकआउट

CG Budget Session

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र

CG Budget Session live: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 13वां दिन है. बुधवार को प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायक राघवेंद्र सिंह ने जम्बूरी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए विधानसभा की समिति से जांच कराने की मांग की. स्कूल शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव ने भ्रष्टाचार के आरोपों को नकारते हुए जांच से इंकार कर दिया. मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया.

इसके बाद स्कूलों के युक्तियुक्तकरण को लेकर तीखी बहस हुई. भाजपा के ही विधायकों ने बुनियादी सुविधाओं की कमी और प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए. जबकि सरकार ने इसे प्रशासनिक सुधार का हिस्सा बताया है. इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने ही सरकार को घेरते हुए शिक्षा व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए, जिस पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को विस्तृत जवाब देना पड़ा.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session live: युक्तियुक्तकरण के साथ अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण पर घिरे शिक्षा मंत्री

विधानसभा बजट सत्र के दौरान बुधवार को स्कूलों के युक्तियुक्करण के साथ-साथ अतिथि शिक्षकों की भर्ती, वेतन और नियमितिकरण के मुद्दे पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को न केवल विपक्ष बल्कि सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी घेरा. मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने वॉकआउट किया.

वहीं सत्ता के पक्ष के विधायकों सुनील सोनी, राजेश मूणत और रोहित साहू ने स्कूलों के युक्तिकरण पर शिक्षा मंत्री को घेरा. राजेश मूणत ने कहा कि युक्तियुक्करण के बाद स्कूलों की स्थिति ख़राब है. मैंने स्वयं दरी ख़रीद कर दी. शिकायत के बाद भी परीक्षण करने अधिकारी नहीं पहुंचे. मूणत के आरोप पर मंत्री ने परीक्षण कराने की बात कही. इस पर आसंदी ने मंत्री को 30 मार्च तक सभी स्कूलों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session live: विधानसभा पहुंचे सरेंडर नक्सली, गृहमंत्री विजय शर्मा ने गले लगाकर किया स्वागत

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session live: विधानसभा में उठा प्रदेश के अतिथि शिक्षकों का मुद्दा

विधानसभा में प्रदेश के अतिथि शिक्षकों का मुद्दा उठाया गया. कितना वेतन दिया जा रहा है, इसको लेकर विधायक ने पूछा सवाल पूछा. वहीं अतिथि शिक्षकों की भर्ती और विज्ञापन को लेकर जानकारी मांगी.

विभागीय मंत्री गजेंद्र यादव ने दी जानकारी – 20 हजार रुपए का मानदेय

अटेंडेंस के हिसाब से भी पेमेंट दिया जाता है, यह पहले से निर्धारित

प्रदेश में सभी जगह एक समान मानदेय, नियमित करने का कोई वादा नहीं

उमेश पटेल – नियमितिकरण करने का वादा था, वो कब तक होगा?

मंत्री – प्रतिदिन के हिसाब से पेमेंट नहीं हो रही है. मोदी की गारंटी पूरी हो रही है, आगे भी की जाएगी.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session live: विधानसभा घुमने पहुंचे 140 सरेंडर नक्सली

आज 140 सरेंडर नक्सली एक बार फिर विधानसभा घुमने पहुंचे. इसमें 36 बीजापुर, 16 कांकेर जिले के सरेंडर नक्सली हैं.

54 महिलाएं और 86 पुरुष सरेंडर नक्सली शामिल है. ये विधानसभा में सीएम साय से भी मुलाकात कर सकते हैं.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session live: बीजेपी विधायक सुनील सोनी ने उठाया स्कूल शिक्षा विभाग का मुद्दा

बीजेपी विधायक सुनील सोनी ने सदन में स्कूल शिक्षा विभाग का मुद्दा उठाया. शालाओं का युक्तियुक्तकरण विगत वर्ष मानकीय गया. रायपुर जिले की विकासखंड सूची मांगी. युक्तियुक्तकरण के बाद उनकी आधारभूत संरचनाओं यथा रिक्त भूमि, रिक्त भवन को लेकर सरकार का क्या निर्णय लिए गए.

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा – विगत वर्ष पूरे प्रदेश में 10583 शालाओं का युक्तियुक्तकरण किया गया.

युक्तियुक्तकरण के पश्चात की आधारभूत संरचनाओं यथा रिक्त भूमि, रिक्त भवन इत्यादि को शासकीय कार्यों में आवश्यकतानुसार उपयोग किया जाएगा.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session live: क्या छत्तीसगढ़ में कहीं भी जंबूरी कराने की स्वतंत्रता थी – कांग्रेस विधायक

कांग्रेस विधायक ने कहा- क्या छत्तीसगढ़ में कहीं भी करने की स्वतंत्रता थी? और निर्णय कैसे हुआ?

विभागीय मंत्री – बैठक में 8 नवंबर 2025 को अधिकारी आए. संयुक्त निदेशक ने रायपुर और बालोद की जगह का निरीक्षण किया.

मेरे अध्यक्ष बनने से पहले ही कलेक्टर के साथ बैठक के बाद जगह निर्धारित हुई. विधायक – आपके अध्यक्ष बनने से पहले कौन था? 10 नवंबर से पहले अध्यक्ष कौन? 10 नवंबर को टेंडर निकला तो कोई परिषद बैठक हुई होगी..

विभागीय मंत्री – राज्य कार्यकारिणी ने टेंडर की अनुमति दी..

विधायक – काम पहले शुरू हो चुका था, क्या इसकी जांच विधायक दल की समिति से कराएंगे?

मंत्री – अभी विधायक दल जाकर वहां क्या जांच करेगा? हमारा काम 10 तारीख के बाद का था, 90 अंक को मानक गया.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session live: कांग्रेस विधायक राघवेंद्र सिंह ने उठाया जम्बूरी में भ्रष्टाचार का मुद्दा

छत्तीसगढ़ विधानसभा के 13वें दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है. कांग्रेस विधायक राघवेंद्र सिंह ने जम्बूरी में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया. राघवेंद्र सिंह ने पूछा – छत्तीसगढ़ स्काउट गाइड का पदेन अध्यक्ष कौन है? जम्बूरी आयोजन बालोद में कराए जाने का निर्णय कब लिया गया? क्या पूर्व रायपुर में आयोजन होना था? जम्बूरी के आयोजन का क्रियान्वयन एजेंसी कौन था? आयोजन में अनियमितता की शिकायतें प्राप्त हुई थी? क्या इसकी जांच कराई गई?

स्कूल शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव ने जवाब देते हुए कहा कि- छत्तीसगढ़ राज्य स्काउट गाइड के अध्यक्ष स्कूल शिक्षामंत्री छत्तीसगढ़ शासन है. बालोद में राष्ट्रीय जम्बूरी का आयोजन राष्ट्रीय मुख्यालय दिल्ली की ओर से लिया गया. जम्बूरी आयोजन क्रियान्वयन एजेंसी जिला शिक्षा अधिकारी बालोद था. राशि व्यय करने के लिए छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम में निहित प्रकिया अपनाई गई.

Exit mobile version