Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
Vistaar NEWS

CG Budget Session Highlights: ‘G RAM G’ के विरोध में कांग्रेस शून्यकाल में लाई स्थगन प्रस्ताव, अग्राह्य होने से नाराज विपक्ष ने किया बहिष्कार…

CG Budget Session

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र

CG Budget Session Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 12वां दिन है. जहां सदन में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को अवैध प्लॉटिंग और कॉलोनी के मामले में न केवल विपक्ष बल्कि सत्ता पक्ष के भी सदस्यों ने घेर लिया. बहिर्गमन से पहले विपक्ष ने राजस्व मंत्री पर अवैध कारोबार करने वालों को संरक्षण देने का आरोप लगाया.

धमतरी और कांकेर में अवैध प्लॉटिंग का मुद्दा उठाते हुए विधायक अंबिका मरकाम ने सदन में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा से सवाल किया कि 2024 से लेकर 31 जनवरी 2026 तक कितनी शिकायतें मिलीं? अवैध प्लाटिंग को लेकर खसरों की जांच और कार्रवाई की जानकारी मांगी. राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने धमतरी में 3 शिकायत और कांकेर में 5 शिकायत मिलने की जानकारी दी. पढ़ें विधानसभा की कार्यवाही के लाइव अपडेट्स-

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: CM विष्णु देव साय के विभागों के अनुदान मांगों पर चर्चा

सदन में CM विष्णु देव साय के विभागों के अनुदान मांगों पर चर्चा हो रही है. मुख्यमंत्री साय सवालों का जवाब दे रहे हैं.

उन्होंने कहा कि मुझे कांग्रेस के कुशासन के 5 सालों की याद आती है. ऐसा कोई सगा नहीं जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं. कांग्रेस ने अपने लोगों के साथ भी न्याय नहीं किया. कांग्रेस की योजनाएं कागजों पर बनी, कागजों में ही सिमट कर रह गई. नरवा, गरवा, घुरुवा, बारी का क्या हुआ जनता अच्छे से जानती है. गौठानों में आम जनता की कितनी राशि फूंक दी गई सब जानते हैं. हम लोग गौठानों में गौमाता की दुर्दशा देखते थे तो खून के आंसू आ जाते थे. कांग्रेस सरकार में शराब के दो काउंटर चल कर रखे थे. एक कांग्रेस का एटीएम था और दूसरा पैसा उनकी जेब में जाता था.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: ‘G RAM G’ के विरोध में कांग्रेस शून्यकाल में लाई स्थगन प्रस्ताव

मंगलवार को मनरेगा को ‘जी राम जी’ किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने शून्यकाल में स्थगन प्रस्ताव लाई. आसंदी के स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्य किए जाने से नाराज विपक्ष ने कार्यवाही का बहिष्कार करते हुए सदन से निकले.

विधानसभा शून्यकाल के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जी राम जी की तुलना में पहले के मनरेगा को बेहतर बताते हुए स्थगन को ग्राह्य कर चर्चा कराने की मांग की. भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि सदन विपक्ष की राजनीति का अड्डा नहीं, ये सदन कांग्रेस का राजनीति का मंच नहीं, ये जनता का मंच है. सदन का समय कीमती है. कल ही इन्होंने बता दिया था कि इस मुद्दे पर सदन में नहीं रहेंगे.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: भूपेश बघेल ने की धर्म स्वातंत्र्य विधेयक वापस लेने की मांग

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने धर्म स्वातंत्र्य विधेयक वापस लेने की मांग पर कहा कि – 2006 में रमन सिंह के सीएम रहते यह बिल लाया गया. यह विषय भारत सरकार का है, राज्यपाल को अधिकार नहीं की इसकी स्वीकृति करें. 2006 से लेकर 2026 तक यह विधेयक राष्ट्रपति के पास पड़ा रहा. केंद्र सरकार ने तबसे अब तक इसकी स्वीकृति नहीं दी. सरकार इस मामले में राजनीति करना चाहती है. अन्य बिल भी राज्यपाल के पास पड़े हैं, आरक्षण बिल भी पड़ा है. इस मामले में सरकार चुप है, आरक्षण नहीं देना चाहती है.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: सीएम विष्णु देव साय के विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा शुरू

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सदन में मांग प्रस्ताव प्रस्तुत किए.

विधायक किरण सिंहदेव ने कहा – विपक्ष का पलायन करना दुर्भाग्यजनक. परंपरा चली आ रही है इसलिए आश्चर्यजनक नहीं है.

छत्तीसगढ़ राज्य बिना जद्दोजहद के जनता के भावना के अनुरूप. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और बीजेपी की सरकार से चहुमुखी विकास. इस ढाई सालों में विकास ने अपने पंख फैलाए, समुचित व्यवस्था हुई. इसको पूरे देश की जनता देख रही है, छत्तीसगढ़ समृद्ध हो रहा है, विपक्ष ने विकास के नाम पर एक लाल ईट नहीं रखा लेकिन तुलना करते हैं.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: राज्यपाल द्वारा लौटाए गए विधेयक पर विचार का प्रस्ताव प्रस्तुत

गृहमंत्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य(संसोधन) विधेयक, 2006 पेश किया. गृहमंत्री विजय शर्मा ने विचार उपरांत 2006 के विधेयक को वापस लेने की अनुमति मांगी. आसंदी ने सरकार को विधेयक वापस लेने की अनुमति दी.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: हंगामे के बीच सदन की कार्रवाई 5 मिनट के लिए स्थगित

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: मनरेगा पर विपक्ष ने लाया स्थगन प्रस्ताव

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सदन में स्थगन पेश किया. भूपेश बघेल समेत कांग्रेस विधायकों ने चर्चा की मांग की. अजय चंद्राकर ने कहा कांग्रेस विधायकों ने सदन में नहीं रहने की बात कही थी. सदन कांग्रेस विधायकों की राजनीति का अड्डा नहीं है. दोनों पक्षों के विधायकों के बीच सदन में तीखी नोंकझोंक हुई.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सत्तापक्ष को चुनौती दी. सत्तापक्ष में हिम्मत है तो स्थगन स्वीकार करें. अगर सत्तापक्ष स्थगन प्रस्ताव स्वीकार करेगा तो क्या हम जाएंगे? भूपेश बघेल और अजय चंद्राकर के बीच सदन में तीखी बहस हुई.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: कांग्रेस विधायक चातुरी नंद ने प्रश्न‌ बदलने का लगाया आरोप

कांग्रेस विधायक चातुरी नंद ने सदन में प्रश्न‌ बदलने का आरोप लगाया. मंत्री केदार कश्यप ने कहा जो जानकारी मांगी गई वही दिया गया है. प्रश्न बदलने को लेकर भूपेश बघेल और केदार कश्यप के बीच बहस हुई. आसंदी ने व्यवस्था प्रश्न में अवधि का उल्लेख नहीं था. प्रश्न पूछा ही नहीं जा सकता था इसलिए अवधि का उल्लेख किया गया. मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने बहिर्गमन किया.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: विधानसभा में उठा आदिवासियों की जमीन खरीदी-बिक्री का मुद्दा

विपक्ष ने सदन में आदिवासियों की जमीन खरीदी-बिक्री का मुद्दा उठाया. वहीं सत्ता पक्ष के विधायकों ने ही मंत्री को सदन में घेरा.

भाजपा विधायक गोमती साय ने मुद्दा उठाते हुए कहा कि जशपुर में आदिवासियों की जमीन गैर आदिवासियों ने खरीदी.

भावना बोहरा ने भी आरोप लगाए. भावना बोहरा ने कहा – कवर्धा जिले में भी बड़ी संख्या में गैर आदिवासियों ने जमीनें खरीदी. पूर्व में कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध रही है. पूर्व हुई खरीदी-बिक्री की जाँच होनी चाहिए

राजस्व मंत्री ने कहा- जहां से शिकायतें आएंगी जांच कराई जाएगी. जशपुर में अभी कोई मामला सामने नहीं आया है. जशपुर में 2 प्रकरण में कब्जा का मामला था, उसमें मूल स्वामी को जमीन वापस कराया गया.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: राज्यपाल द्वारा लौटाए गए विधेयक पर विचार का प्रस्ताव

छग धर्म स्वातंत्र्य (संशोधन) विधेयक 2006 पर सदन में विचार होगा. डिप्टी CM विजय शर्मा लौटाए गए विधेयक पर विचार का प्रस्ताव रखेंगे. राज्यपाल ने सदन को धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2006 लौटाया है. कल सदन में आसंदी ने राज्यपाल के विधेयक लौटाने की सूचना दी थी.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: विपक्ष ने जमकर किया हंगामा, सदन से किया वॉकआउट

अवैध प्लाटिंग को लेकर उठे मुद्दे पर सदन में हंगामा हुआ. विभागीय मंत्री टंक राम वर्मा के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए वॉकआउट किया. पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने विधानसभा समिति से जांच कराने की मांग की. पिछले 3 साल से मामले लंबित है, अवैध प्लाटिंग को बढ़ावा देने का काम कर रहे.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया वॉकआउट

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा – मंत्री गोलमोल जवाब दे रहे हैं. विधानसभा के समिति से जांच करेंगे क्या. इस पूरे मामले में लीपापोती हो रही है. आपसे हो नहीं पा रहा है समिति से जांच कर दे.

मंत्री ने कहा – राजस्व विभाग अधिकारी जांच करेंगे.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा अवैध कॉलोनी को बढ़ावा देने का काम हो रहा है.

मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष ने वॉक आउट किया.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: अवैध प्लॉटिंग के मामले पर अजय चंद्राकर ने भी घेरा

बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने कहा – पटवारी की क्या गलती है, आपके हिसाब से कार्रवाई की है. संज्ञान लेने वाले के ऊपर कार्रवाई की है. जो कर्मचारी अच्छा काम किया उनको सजा दे दी. अवैध प्लॉटिंग करने वाले खिलाफ क्या-क्या कार्रवाई की.

कारण बताते है, SIR का 2 साल से कब्जा हो रहा है.

मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा – धमतरी में हमारे विभाग के संज्ञान में आया है. उस पर लगातार कार्रवाई हो रही है.

अजय चंद्राकर ने कहा- कर्मचारियों को बलि का बकरा बनाया गया है.

गंभीरता दिख रहा है नियम अनुसार कार्यवाही करने की बात कर रहे हैं.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: भूपेश बघेल ने भी अवैध प्लॉटिंग को लेकर मंत्री को घेरा

भूपेश बघेल ने कहा – ये सवाल प्रत्येक सत्र में आता है. प्रदेश में कितने अवैध कॉलोनी बनी. कितने लोगों के ऊपर कार्रवाई हुई है. पटवारी पर कार्यवाही को कितने दिन हो गए.

मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा – अधिकारियों को अधिकार दिया गया है कार्यवाही करने का. तीनों पटवारी के वेतन वृद्धि को रोका गया.

67 लोगों को नोटिस दिया गया है.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा – कितने लोगों के ऊपर अब तक प्रदेश भर में कार्रवाई हुई.

मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा – वेतन वृद्धि को रोका गया है.

धमतरी विधायक ओंकार साहू ने कहा – अवैध कॉलोनी वाले लोग बहुत परेशान हैं. उन लोगों को सुविधा कौन प्रदान करेगा. अवैध प्लाटिंग हो रही है उस पर कार्रवाई करेंगे क्या?

मंत्री टंक राम वर्मा अवैध प्लाटिंग का मामला संज्ञान में आए हैं. 10 जगह जो विकास काम चल रहा था उसको हटाया गया है.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session Live: सदन में उठा धमतरी और कांकेर में अवैध प्लॉटिंग का मुद्दा

विधायक अंबिका मरकाम ने राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा से सवाल पूछा कि – 2024 से लेकर 31 जनवरी 2026 तक कितनी शिकायतें मिलीं? अवैध प्लाटिंग को लेकर खसरों की जांच और कार्रवाई की मांगी जानकारी

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने धमतरी में 3 शिकायतों की जानकारी दी. कांकेर में 5 शिकायत मिली, कुल 175 खसरा में 8 की जांच हुई. जांच और कार्रवाई प्रक्रियाधीन है, अब 3 पटवारी का इंक्रीमेंट रोका. कई अधिकारी कर्मचारी को नोटिस दिया गया, अवैध प्लाटिंग को रोकने पर जोर है.

Exit mobile version