Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
Vistaar NEWS

CG Budget Session Highlights: सदन में गूंजा कोरबा में अमानक चावल खरीदी का मुद्दा, विपक्ष ने जमकर किया हंगामा

CG Budget Session

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र

CG Budget Session live: आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 11वां दिन है. जहां सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई. वहीं खाद्य मंत्री और महिला एवं बाल विकास मंत्री अपने विभाग से जुड़े सवालों के जवाब देंगे.

वहीं राज्यपाल के लौटाये गये विधेयक की सूचना पढ़ी जाएगी. विधायक धरमलाल कौशिक, बालेश्वर साहू विभागीय मंत्रियों का ध्यानाकर्षण करेंगे. विधायक रिकेश सेन, इंद्र शाह मंडावी, अटल श्रीवास्तव याचिकाओं की प्रस्तुति होगी. मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, केदार कश्यप की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी. इसके अलावा सीएम विष्णु देव साय की विभागों के अनुदान मांग पर चर्चा होगी. पढ़ें विधानसभा की कार्यवाही के लाइव अपडेट्स-

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session live: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दिया जवाब

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने जवाब देते हुए कहा कि दो छात्र पोटा केबिन में अध्यनरत नहीं है. एक छात्र पूर्व में अध्यनरत थी. दीपावली में घर जाने के बाद वापस नहीं आई थी. उक्त छात्रों को नहीं निकाला गया था. स्वयं ही अपने मन से गई थी. आसंदी ने विपक्ष के स्थगन को आग्राह किया.

विपक्ष के विधायकों का आरोप – मंत्री गलत जवाब दे रहे है. मंत्री का जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया.

विपक्ष के आरोपों पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा – पोटा कैबिन पूरे जिला कलेक्टरों के देख रेख में चलती है. प्रशासन की नजर हमेशा बनी रहती है.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session live: शून्यकाल में उठा पोटा केबिन की तीन छात्राओं के गर्भवती होने का मामला

विधानसभा में पोटा केबिन के मुद्दे पर काम रोको प्रस्ताव लाया गया.

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने स्थगन प्रस्ताव लाया. कांग्रेस ने स्थगन प्रस्ताव को ग्राह्य करके सरकार से चर्चा की मांग रखी.

बता दें कि यह मामला बीजापुर के गंगालूर से सामने आया है. जहां पोटा केबिन में पढ़ने वाली तीन छात्राएं गर्भवती मिली है. सदन में विपक्ष के सभी सदस्यों ने रखी पोटा केबिन पर चर्चा की मांग रखी

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session live: राज्यपाल द्वारा लौटाए गए विधेयकों की सदन में दी गई सूचना

सभापति ने राज्यपाल के लौटाए गए विधेयकों की सूचना दी. छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2006 राज्यपाल ने लौटाया. विचार के लिए राज्यपाल बाद में राष्ट्रपति को विधेयक भेजा गया था. राज्यपाल ने यथास्थिति विधेयक वापस लौटाया.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session live: मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया वॉकआउट

कांग्रेस विधायकों ने दोषियों को बचाने का आरोप लगाया. वहीं मामले की जांच की मांग को लेकर सदन में नारेबाजी की. मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session live: सदन में गूंजा कोरबा में अमानक चावल खरीदी का मुद्दा

कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप ने पूछा कि- दूसरे जिलों की आईडी का उपयोग कर अमानक चावल लिया गया. बालोद, बेमेतरा और जशपुर के कर्मचारियों की आईडी का उपयोग किया गया. खरीदे चावल में 8153.48 क्विंटल चावल अमानक पाया गया. जिसकी अनुमानित राशि लगभग 3.34 करोड़ रुपए है. कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप ने मामले की जांच की मांग की.

मंत्री दयालदास बघेल ने कहा मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. मामले में एक कनिष्ठ सहायक और एक कनिष्ठ तकनीकी सहायक को निलंबित किया गया है.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session live: सदन में उठा बस्तर संभाग के आंगनबाड़ी केंद्रों का मुद्दा

आंगनबाड़ी में मूलभूत सुविधा को लेकर लखेश्वर बघेल ने सवाल पूछा. उन्होंने कुल संचालित आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी की जिलेवार जानकारी मांगी. भवन विहीन, जर्जर भवन की संख्या के साथ पेयजल और शौचालय की स्थिति क्या? जहां भवन नहीं वहां निर्माण की स्वीकृति कब तक मिलेगी?

महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जवाब देते हुए कहा कि- भवन स्वीकृति हो रहे हैं, धीरे धीरे सभी चीजें हो रही है. 9876 आंगनवाड़ी केंद्र, 7667 भवनयुक्त, 2209 केंद्र भवन विहीन, सभी व्यवस्था बजट की उपलब्धता के अनुसार हो रहे हैं.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session live: प्रश्नकाल में गूंजा साख समितियों में व्यय की राशि पर रोक का मुद्दा

कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव ने पूछा – धान के रिसाइकिलिंग को रोकने के पीछे क्या वजह थी. धान नहीं उठने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा. जो लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई. सक्ती जिला में 30 करोड़ के धान को चूहों के खाने की बात सामने आ रही है.

मंत्री दयालदास बघेल ने देते हुए बताया कि 47.41 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई. 44.25 लाख मीट्रिक टन का उठाव हो गया है.

सूखत और चूहों के धान खाने को लेकर रामकुमार यादव ने सवाल उठाए.

मंत्री दयालदास बघेल ने कहा – 3 लाख मीट्रिक टन धान बचा है, मार्च के पहले उठा लेंगे.

श्वेक्षा पाठक

CG Budget Session live: विधानसभा के बजट सत्र का 11वां दिन, प्रश्नकाल से सदन की कार्यवाही शुरू

विधायक रामकुमार यादव ने खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग का प्रश्न लगाया.

Exit mobile version