CG Budget Session: आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 10वां दिन था. सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई. जहां सबसे पहले पशु प्रजनन नीति पर सवाल पूछे गए. इसके बाद विधायक सुनील सोनी ने सदन में उठाया ‘छातिम’ पेड़ काटे जाने का मुद्दा उठाया. वहीं विपक्ष ने छत्तीसगढ़ में लागू नई शिक्षा नीति को लेकर मंत्री गजेंद्र यादव को घेरा. विपक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश में नई शिक्षा नीति पूरी तरह से लागू नहीं हुई है. पढ़ें विधानसभा की कार्यवाही के लाइव हाईलाइट्स-
CG Budget Session Live: छत्तीसगढ़ में लागू नई शिक्षा नीति को लेकर सदन में घिरे मंत्री गजेंद्र यादव
नई शिक्षा नीति-2020 को लागू हुए 6 वर्ष हो चुके हैं. लेकिन छत्तीसगढ़ में अभी भी यह नीति पूरी तरह से लागू नहीं हो पाया है. फिर चाहे वह मातृभाषा में शिक्षा देने का हो या फिर प्रत्येक स्कूल में छात्रों के अनुपात में शिक्षकों की नियुक्ति का हो या फिर गुणवत्तायुक्त शिक्षा का हो. आज सदन में ध्यानाकर्षण के दौरान विपक्ष ने नई शिक्षा नीति के पालन को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री को घेरा.
कांग्रेस विधायक राघवेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य में नई शिक्षा नीति का पालन सही ढंग से नहीं हुआ, नहीं हो रहा है. राघवेंद्र सिंह ने सवाल किया कि क्या शिक्षा नीति के तहत छात्रों के अनुपात में सभी स्कूलों में शिक्षक हैं?
इस सवाल के जवाब में मंत्री गजेंद्र यादव घिर गए. उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में 22 छात्रों में एक शिक्षक की व्यवस्था की गई है. छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण के तहत आज औसत 19 छात्रों में एक शिक्षक हैं. हालांकि मंत्री यह नहीं बता पाए कि ऐसी व्यवस्था सभी स्कूलों में है. और उन्होंने स्वीकर किया कि अभी सभी स्कूलों तक नई शिक्षा नीति पूरी तरह लागू नहीं हो पाया है.
CG Budget Session Live: अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने किया बहिष्कार
सदन में अनुदान मांगों पर हो रही चर्चा का विपक्ष ने बहिष्कार कर दिया. इस मामले में पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि
सरकार के मंत्रियों को अफसर गंभीरता से नहीं लेते. सरकार की जनता के प्रति जवाबदेही खत्म हो चुकी है. अफसरों की सरकार के प्रति जिम्मेदारी खत्म हो गई है. बार-बार सदन में ऐसी स्थिति निर्मित हो रही है. हमने विधानसभा की कार्रवाई का बहिष्कार किया है.
CG Budget Session Live: विधायक सुनील सोनी ने सदन में उठाया ‘छातिम’ पेड़ काटे जाने का मुद्दा
रायपुर शहर में लगे हजारों ‘छातिम’ पेड़ काटे जाएंगे! इसे लेकर BJP विधायक सुनील सोनी ने सदन में मामला उठाया. उन्होंने कहा कि छातिम पेड़ से सांस लेने में तकलीफ होती है. इसके कारण शहरवासी अस्थमा के शिकार हो रहे है. छातिम पेड़ गर्भवती महिलाओं के लिए खतरा है. MP समेत कई राज्यों ने छातिम पेड़ को हटाया है. विभागीय मंत्री OP चौधरी ने जल्द हटाने का आश्वासन दिया.
CG Budget Session Live: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के विभागों के अनुदान मांगों पर चर्चा शुरू
कांग्रेस विधायक दलेश्वर साहू ने कहा – पहाड़ी की जमीन को उपजाऊ जमीन बताकर पट्टा दे दिया गया था. बाद में पट्टा धारी जमीन को रायपुर के व्यापारी को बेच दिया गया था. लगातार 3 से 4 बार सवाल उठाने पर उन पर कार्रवाई हुई. रजिस्ट्री को निरस्त कराएं. राजस्व विभाग से जुड़े हजारों मामले पेंडिंग पड़े है. इसका समय पर समाधान नहीं हो पाता. पटवारी, तहसीलदार का अमला लोगों की समस्याओं समय पर निदान नहीं होता.
CG Budget Session Live: छत्तीसगढ़ में कल गौधाम योजना की शुरूआत होगी
CM विष्णु देव साय तखतपुर के लाखासार से गौधाम योजना की शुरूआत करेंगे. बता दें कि कांग्रेस सरकार की गोधन न्याय योजना बंद करने के बाद गौधाम योजना शुरू की जा रही है.
CG Budget Session Live: प्रश्नकाल के दौरान गूंजा गौवंशीय पशुओं के गर्भाधान का मुद्दा
मंत्री रामविचार नेताम ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में गौवंशीय पशुओं की संख्या 99.84 लाख हैं. प्रदेश में कृत्रिम गर्भाधान केंद्रों की पर्याप्त व्यवस्था है. दूग्ध उत्पादन को राष्ट्रीय औसत में लाने प्रयास किए जा रहे हैं.
CG Budget Session Live: बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने पशु प्रजनन नीति पर किया सवाल
बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर पूछा कि पशु प्रजनन नीति क्या है?
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि दुधारू पशु कृत्रिम गर्भाधान केंद्र और उपकेंद्र में पर्याप्त व्यवस्था है. राष्ट्रीय औसत के बराबर ला सके उसके लिए काम कर रहे हैं.
CG Budget Session Live: अभिभाजित मध्य प्रदेश की सदस्य मंगली बाई रावटे को अर्पित की गई श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा – मंगली बाई रावटे को श्रद्धांजलि देता हूं. लगातार समाज सेवा में आगे रहती थी.
नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने कहा – सामाजिक सेवा के कामों में हमेशा आगे रहती थी. बस्तर से पहली बार कोई महिला चुन कर आई थी. सदन की कार्रवाई 5 मिनट के लिए स्थगित
CG Budget Session Live: बजट सत्र का दसवां दिन, प्रश्नकाल के साथ सदन की कार्यवाही शुरू
बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ में गौवंशिय पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान को लेकर सवाल पूछा.
