CG News: भाजपा नेता के भाई को बंदूक के बट से पीटा, Video वायरल, BJP लीडर बोले- पुलिस की गुंडागर्दी

साहू स्टेशन के पास भाजपा किसान नेता आनंद साहू के छोटा भाई नागेश खड़े थे. इसी दौरान 2 कॉन्स्टेबल मौके से भीड़ को हटाने लगे. लेकिन जब नागेश नहीं हटे तो कॉन्स्टेबल ने नागेश को पीटना शुरू कर दिया
BJP leader's brother beaten with gun butt in Durg.

दुर्ग में बीजेपी नेता के भाई को बंदूक के बट से पीटा.

CG News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कॉन्स्टेबल के बीजेपी नेता के भाई की बुरी तरह पिटाई करने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो भी सामने आया है. साहू स्टेशन के पास बीजेपी नेता का भाई देवेश खड़ा था. तभी दो कॉन्स्टेबल भीड़ को हटाने लगे. इसी दौरान एक कॉन्स्टेबल ने देवेश से हटने के लिए कहा, लेकिन देवेश जब नहीं हटा तो कॉन्स्टेबल ने देवेश के साथ मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान कॉन्स्टेबल ने बीजेपी नेता के भाई को बंदूक की बट से भी पीटा.

BJP नेता के भाई को कॉलर पकड़कर धकेला

घटना छावनी थाना क्षेत्र में 12 मार्च की बताई जा रही है. साहू स्टेशन के पास भाजपा किसान नेता आनंद साहू के छोटा भाई नागेश खड़े थे. इसी दौरान 2 कॉन्स्टेबल मौके से भीड़ को हटाने लगे. लेकिन जब नागेश नहीं हटे तो कॉन्स्टेबल ने नागेश को पीटना शुरू कर दिया. बंदूक के बट से पीटा और कॉलर पकड़कर धकेल दिया. वहीं दूसरी तरफ नागेश के दूसरे साथियों से कॉन्स्टेबल हाथ मिलाते नजर आए.

BJP नेता बोले- पुलिस गुंडागर्दी कर रही

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. वहीं भाई की पिटाई के बाद भाजपा किसान मोर्चा राजनांदगांव के जिला उपाध्यक्ष आनंद साहू भड़के नजर आए. उन्होंने पुलिस पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है. बीजेपी नेता ने कहा है कि वो एसपी से मिलकर पूरे मामले में शिकायत करेंगे.

वहीं कॉन्स्टेबल के बीजेपी नेता के भाई को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने आरोपी कॉन्स्टेबल राकेश चौधरी को लाइन अटैच कर दिया है.

ये भी पढे़ं: ‘CG बोर्ड के 12वीं के पेपर लीक हुए’, NSUI ने माध्यमिक शिक्षा मंडल पर उठाए सवाल

ज़रूर पढ़ें