Vistaar NEWS

CG News: बिलासपुर के बहुचर्चित नसबंदी कांड में 12 साल बाद आया फैसला, दोषी सर्जन आर के गुप्ता को मिली दो साल की सजा

CG News

दोषी सर्जन आर के गुप्ता को मिली दो साल की सजा

CG News: बिलासपुर के बहुचर्चित नसबंदी कांड मामले में 12 साल बाद कोर्ट ने बड़ा फैसला आया है. जहां न्यायालय प्रथम सत्र न्यायाधीश शैलेश केतारप की कोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए डॉक्टर आर के गुप्ता को मामले में दोषी ठहराया है. डॉ.गुप्ता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का आरोप जांच में सिद्ध हुआ है. जिसके बाद उन्हें दो साल की सजा सुनाई गई है.

नसबंदी कांड क्या है?

मामले में तत्कालीन CMHO, डॉक्टर्स को किया गया था सस्पेंड

नसबंदी शिविर में ड्यूटी करने वाले सभी डॉक्टरों और स्टाफ का बयान दर्ज किया गया था. मामले में तत्कालीन सीएमएचओ सहित कुछ डॉक्टर और मेडिसिन विभाग के अलावा कुछ स्टाफ के लोगों पर निलंबन की कार्रवाई की गई थी. राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहलाने वाले संरक्षित जाति के डॉक्टर धर्मवीर सिंह ध्रुव और राजेश छत्रिय को सस्पेंड किया गया था. वहीं डॉ. धर्मवीर सिंह ध्रुव ने राष्ट्रपति को खुद के निलंबन की शिकायत करते हुए बेवजह फंसाने की बात कही थी.

Exit mobile version