CG News: जगदलपुर में पहली बार होगा ‘बस्तर राइडर्स मीट 2026’ का आयोजन, देशभर के बाइक राइडर्स होंगे शामिल
बस्तर राइडर्स मीट
CG News: छत्तीसगढ़ राज्य के जगदलपुर शहर में पहली बार एक अनूठा और शानदार कार्यक्रम होने वाला है, जिसे ‘गरुड़ा द राइडर्स’ क्लब द्वारा आयोजित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम का नाम बस्तर राइडर्स मीट 2026 है, जिसमें विभिन्न राज्यों के बाइक राइडर्स और राइडिंग के शौकीन लोग बस्तर आयेंगे. यहां की संस्कृति ,खानपान,वेशभूषा से परिचित होंगे साथ ही साथ सुरक्षित बस्तर के अद्भुत और अद्वितीय नज़ारो का अवलोकन करेंगे.
बाइक राइडर्स लोगों को जागरूक करेंगे
बस्तर में बाइक राइड की अपार संभावनाओं को देखते हुए गरुड़ा बाइक क्लब ने इस कार्यक्रम को बेहतरीन बनाने के लिए जिले के विभिन्न विभागों के साथ तालमेल करके बाइक राइडर्स के लिए बस्तर दर्शन और पर्यटन की दृष्टि से बस्तर के खास जगहों को दिखाने का कार्यक्रम भी रखा हुआ है. बाइक राइडर्स इस कार्यक्रम के माध्यम से यातायात सुरक्षा नियमों का पालन और सुरक्षा से फायदे के बारे में भी लोगों को जागरूक करेंगे साथ ही साथ अपने राइडिंग के अनुभवों को भी साझा करेंगे. आमंत्रिस्थानीय प्रतिभाओं और बस्तरवासियों के लिए एक अनूठा उत्सव होगा, जहां राइडिंग की भावना और बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर एक साथ नजर आएगी.
मुख्य विवरण
- दिनांक: 4 अप्रैल 2026
- बाइक शो एवं प्रदर्शनी – विभिन्न ब्रांडों की आकर्षक मोटरसाइकिलों का भव्य प्रदर्शन.
- राइडिंग शो – कुशल राइडर्स द्वारा रोमांचक स्टंट और परफॉर्मेंस.
पुरस्कार समारोह
सर्वश्रेष्ठ मॉडिफाइड बाइकसर्वश्रेष्ठ विंटेज बाइक.
सर्वश्रेष्ठ सुपरबाइक.
बस्तर टैलेंट शोकेस – बस्तर की अद्भुत प्रतिभाओं का मंच, जिसमें स्थानीय कलाकार, संगीतकार और अन्य टैलेंट प्रदर्शन करेंगे.
सांस्कृतिक फूड फेस्टिवल – बस्तर की पारंपरिक व्यंजनों का स्वादिष्ट अनुभव.
बस्तर की संस्कृति को अलग पहचान मिलेगी
यह आयोजन न केवल बाइक उत्साही लोगों के लिए एक मिलन स्थल है, बल्कि बस्तर की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का एक शानदार अवसर भी है. राइडर्स, बाइक लवर्स और बस्तर के निवासी सभी इस उत्सव में शामिल होकर अपनी राइडिंग की भावना और बस्तर के प्रति प्रेम को व्यक्त कर सकते हैं.