CG News: बलरामपुर में अफीम की खेती का मामला, पुलिस ने दो और आरोपियों को बिहार और झारखंड से किया गिरफ्तार

CG News: बलरामपुर पुलिस अधीक्षक वैभव वेंकट ने बताया कि जिले के कुसमी और कोरंधा पुलिस थाना क्षेत्र में की जा रही अफीम की अवैध खेती मामले में 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. छत्तीसगढ़ पुलिस बिहार और झारखंड में लगातार दबिश दे रही है.
balrampur opium cutivation issue

बलरामपुर: अफीम की खेती के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

CG News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में अफीम की खेती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. बिहार और झारखंड से पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अब तक इस मामले में 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. कुसमी और कोरोंधा पुलिस थाना क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती को लेकर जांच जारी है. इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

बलरामपुर एसपी ने क्या कहा?

बलरामपुर पुलिस अधीक्षक वैभव वेंकट ने बताया कि जिले के कुसमी और कोरंधा पुलिस थाना क्षेत्र में की जा रही अफीम की अवैध खेती मामले में 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. छत्तीसगढ़ पुलिस बिहार और झारखंड में लगातार दबिश दे रही है. एक आरोपी को बिहार के गया और दूसरे आरोपी को झारखंड के चतरा जिले से गिरफ्तार किया गया है.

कोरंधा से 2 करोड़ की फसल जब्त

जिले के कोरोंधा थाना क्षेत्र में अवैध तरीके से खजूरी गांव में अफीम की खेती की सूचना मिली थी. करीब 2.5 एकड़ जमीन में उगाई जा रही फसल को पुलिस ने नष्ट कर दिया था. यहां से 250 बोरे अफीम के पौधे बरामद किए गए थे, जिनका वजन 18.87 क्विंटल था. इनकी अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये आंकी गई थी. यहां खेती की रखवाली झारखंड से आए मजदूर कर रहे थे.

ये भी पढ़ें: CG News: अब घर बैठे व्हाट्सएप पर कर सकेंगे पुलिस से शिकायत, कांकेर एसपी ने लॉन्च किया डिजिटल पोर्टल

कुसमी मिली अफीम की कीमत 4.75 करोड़

कुसमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरी गांव से अफीम की खेती का मामला सामने आया था. यहां 3.67 एकड़ भूमि पर अवैध तरीके से खेती की जा रही थी. दो किलो अफीम लेटेक्स समेत लगभग 43 किलो फसल बरामद की गई. इसकी कीमत करीब 4.75 करोड़ रुपये थी. अब तक छत्तीसगढ़ में अवैध तरीके से अफीम की खेती के तीन मामले सामने आ चुके हैं.

ज़रूर पढ़ें