Vistaar NEWS

Balrampur: बलरामपुर में त्रिपुरी के बाद तुर्रीपानी गांव में अफीम की खेती, कलेक्टर-एसपी मौके पर

Balrampur

Balrampur: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में त्रिपुरी घोसराडांड़ के बाद करौंधा थाना क्षेत्र के तुर्रीपानी गांव में अफीम की खेती मिली है, जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची.

बलरामपुर के तुर्रीपानी गांव में 2 एकड़ में अफीम की खेती

करौंधा थाना क्षेत्र के खजुरी, तुर्रीपानी में अलग-अलग जगहों में करीब दो एकड़ में अवैध अफीम की खेती करने का मामला सामने आया है. जहां बुधवार देर शाम ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही सरगुजा संभाग आयुक्त नरेंद्र दुर्गा, बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा और बलरामपुर जिले के एसपी मौके पहुंच कर जांच कर रहे हैं.

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार खजूरी पंचायत के तुर्रापानी इलाके में अफीम की फसल लगाई गई है. अनुमान के मुताबिक डेढ़ से दो एकड़ जमीन पर खेती की गई है. तुर्रापानी खजूरी पंचायत का हिस्सा है, लेकिन यह पहाड़ी क्षेत्र में बसा इलाका है. यह इलाका झारखंड सीमा से लगा हुआ है। यहां आम तौर पर लोगों का आना-जाना कम रहता है.

त्रिपुरी में 4 करोड़ का अफीम जब्त

बता दें कि इसके पहले कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिपुरी गांव में अफीम की खेती की सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर अवैध अफीम की खेती को कब्जे में लेकर भूमि का सीमांकन किया गया. जांच के दौरान पाया गया कि 1.488 हेक्टेयर(3.67 एकड़) में खेती की जा रही थी, जिसके रिकार्ड का अवलोकन किया गया. जिसमें डीसीएस सर्वे में उक्त भूमि पड़ती के रूप में दर्ज है. सामान्यतः उक्त भूमि पर खेती नहीं होने के कारण रबी की गिरदावरी नहीं की गई है. प्रशासन, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीम के द्वारा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की उपस्थिति में एनडीपीएस के प्रावधानों के तहत परीक्षण कर जब्ती की कार्यवाही की गई.

ये भी पढ़ें- CG Budget Session: सदन में गूंजा LPG सिलेंडर की कमी का मुद्दा, विपक्ष ने जमकर किया हंगामा, नारेबाजी करते हुए किया वॉकआउट

जिसमें पाया गया कि आधे भरे हुए 2 डब्बे अफीम का लासा, 4 बोरी से अधिक अफीम के सूखे फूल एवं अफीम के जड़, तना, पत्ती, फूल सहित पौधे जिनको उखाड़ कर तौला गया, जिसमें 43 क्विंटल से अधिक बरामद किये गये. जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 4 करोड़ 75 लाख रुपये है. उक्त अफीम की खेती पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 और 18 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना जारी है.

Exit mobile version