Chhattisgarh के इस जिले में 48 लोगों ने की घर वापसी, ईसाई धर्म छोड़ अपनाया सनातन धर्म, मंत्रोच्चारण के साथ हुआ स्वागत
कांकेर में 48 लोगों की घर वापसी
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र के तरांदुल गांव में 7 परिवारों के 48 लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर सनातन धर्म में घर वापसी की. धार्मिक मंत्रोच्चारण और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ आयोजित कार्यक्रम में सभी लोगों ने अपने मूल धर्म में लौटने की घोषणा की.
कांकेर में 48 लोगों ने की घर वापसी
जानकारी के मुताबिक, भानुप्रतापपुर के तरांदुल गांव में 7 परिवारों के कुल 48 लोगों ने सनातन धर्म अपना लिया. बताया जा रहा है कि इन लोगों ने करीब तीन साल पहले ईसाई धर्म अपनाया था. गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्रोच्चारण और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ सभी लोगों ने दोबारा सनातन धर्म में शामिल होने की प्रक्रिया पूरी की.
ईसाई धर्म छोड़ अपनाया सनातन धर्म
इस दौरान गांव के मुखिया समेत कई जनप्रतिनिधि भी मौके पर मौजूद रहे. कार्यक्रम में शामिल लोगों ने सार्वजनिक रूप से ईसाई धर्म छोड़कर अपने मूल धर्म में लौटने की घोषणा की. पूरे कार्यक्रम को धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया.
पहले भी सैकड़ों लोगों की हो चुकी है घर वापसी
बता दें कि बीते दिनों भानुप्रतापपुर विकासखंड के ही ग्राम घोठा में एक परिवार के 3 सदस्यों और 2 बच्चों समेत कुल 5 लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर अपने मूल धर्म में वापसी की थी. कवर्धा ज़िले में भी 140 से अधिक लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में वापसी की. कवर्धा में विधायक भावना बोहरा ने स्वयं सभी लोगों के चरण धोकर उनकी घर वापसी कराई थी.
ये भी पढ़ें- Bilaspur: मुकुंदपुर गांव में फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए 40 लोग, सभी का अस्पताल में इलाज जारी
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में आमाबेड़ा क्षेत्र में हुए हंगामे के बाद पूरे प्रदेश में घर वापसी का सिलसिला तेज़ हो गया है और अब तक सैकड़ों लोगों ने अपने मूल धर्म को अपना लिया है.