CG Budget Session: विधानसभा के बजट सत्र का आज 13वां दिन, सदन में गूंजेगा जंबूरी अनियमितता, स्कूलों के युक्तियुक्तकरण का मुद्दा

CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है. आज सदन में सदन में जंबूरी अनियमितता, स्कूलों के युक्तियुक्तकरण का मुद्दा उठाया जाएगा. शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, लखन लाल देवांगन, डिप्टी CM अरुण साव सवालों के जवाब देंगे.
CG Budget Session

छत्तीसगढ़ विधानसभा

CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है. आज सदन में सदन में जंबूरी अनियमितता, स्कूलों के युक्तियुक्तकरण का मुद्दा उठाया जाएगा. शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, लखन लाल देवांगन, डिप्टी CM अरुण साव सवालों के जवाब देंगे.

ध्यानाकर्षण में वन मंडल भानु प्रतापपुर अंतर्गत अवैध पेड़ कटाई एवं हैवी माइल्स गाड़ियों के परिचालन का मुद्दा उठाया जाएगा. इसे लेकर बीजेपी विधायक विक्रम उसेंडी सवाल पूछेंगे. तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में अनियमितता को लेकर ध्यानाकर्षण लाया जाएगा. विधायक रिकेश सेन, सुशांत शुक्ला, मोती लाल साहू, इंद्रशाह मांडवी याचिकाओं की प्रस्तुति करेंगे. चार संशोधन विधेयक भी पारित किए जाएंगे.

अवैध पेड़ कटाई का मामला भी उठेगा

ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत वन मंडल भानुप्रतापपुर क्षेत्र में अवैध पेड़ कटाई और हैवी माइल्स गाड़ियों के संचालन का मुद्दा सदन में गूंजेगा. इस विषय को बीजेपी विधायक विक्रम उसेंडी द्वारा उठाया जाएगा, जिस पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा. तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में कथित गड़बड़ियों को लेकर भी ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया जाएगा. इस मुद्दे पर संबंधित विभाग से जवाबदेही तय करने की मांग उठ सकती है.

12वें दिन उठा अवैध प्लाटिंग का मुद्दा

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के 12वें दिन अवैध प्लॉटिंग का मुद्दा गर्म रहा. धमतरी और कांकेर में फैले अवैध कब्जों और नियमों को ताक पर रखने के आरोपों को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ. विधायक अंबिका मरकाम समेत पूरे विपक्ष ने जब राजस्व मंत्री से तीखे सवाल पूछे, तो जवाबों के घेरे में विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी आ गए. मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया.

ये भी पढ़ें- Durg: कैनाल रोड परियोजना को लेकर स्थानीय निवासियों ने जताया विरोध, चक्काजाम कर जमकर किया प्रदर्शन

धमतरी और कांकेर में अवैध प्लॉटिंग, विपक्ष ने मंत्री से पूछा सवाल

छत्तीसगढ़ विधानसभा सदन में धमतरी और कांकेर की अवैध प्लॉटिंग का मुद्दा गूंजा. सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर सवाल जवाब हुए. विधायक अंबिका मरकाम ने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए 2024 से अब तक की गई शिकायतों का ब्यौरा मांगा. सदन में यह सवाल उठा कि आखिर 175 खसरों की जांच में इतनी सुस्ती क्यों है और अवैध कॉलोनाइजरों पर शिकंजा कसने के बजाय विभाग मौन क्यों है. विधायक ने साफ तौर पर इस पूरे मामले की जांच आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो यानी EOW से कराने की मांग की है. कांग्रेस विधायक अंबिका मरकाम ने जमकर घेरा. भूपेश बघेल ने अवैध प्लाटिंग पर जताई चिंता, मंत्री से अवैध प्लाटिंग को लेकर जवाब मांगा.

ज़रूर पढ़ें