CG Budget Session: विधानसभा के बजट सत्र का 11वां दिन, खाद्य मंत्री और महिला एवं बाल विकास मंत्री सवालों के देंगे जवाब
छत्तीसगढ़ विधानसभा
CG Budget Session: आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 11वां दिन है. जहां सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू होगा. सत्र के दौरान प्रश्नकाल में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने-अपने विभागों से जुड़े सवालों के जवाब देंगे.
वहीं राज्यपाल के लौटाये गये विधेयक की सूचना पढ़ी जाएगी. विधायक धरमलाल कौशिक, बालेश्वर साहू विभागीय मंत्रियों का ध्यानाकर्षण करेंगे. विधायक रिकेश सेन, इंद्र शाह मंडावी, अटल श्रीवास्तव याचिकाओं की प्रस्तुति होगी. मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, केदार कश्यप की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी. इसके अलावा सीएम विष्णु देव साय की विभागों के अनुदान मांग पर चर्चा होगी.
राज्यपाल द्वारा लौटाए गए विधेयक की सूचना
सदन की कार्यवाही के दौरान राज्यपाल द्वारा लौटाए गए एक विधेयक की सूचना भी पढ़ी जाएगी. इस विषय पर भी सदन में चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है. विधानसभा में विधायक धरमलाल कौशिक और बालेश्वर साहू विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे. इन मुद्दों पर भी सदन में चर्चा हो सकती है.
याचिकाओं की होगी प्रस्तुति
आज की कार्यवाही में विधायक रिकेश सेन, इंद्र शाह मंडावी और अटल श्रीवास्तव द्वारा याचिकाएं प्रस्तुत की जाएंगी. इन याचिकाओं के माध्यम से विभिन्न समस्याओं और मांगों को सदन के सामने रखा जाएगा.
अनुदान मांगों पर होगी चर्चा
इसके अलावा सदन में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और केदार कश्यप के विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा की जाएगी. साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विभागों से संबंधित अनुदान मांगों पर भी सदन में विस्तार से विचार-विमर्श होने की संभावना है.