Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
Election Results: 'तीसरी बार NDA की सरकार बनना तय', बीजेपी मुख्यालय में बोले- प्रधानमंत्री मोदी - Vistaar NEWS

Election Results: ‘तीसरी बार NDA की सरकार बनना तय’, बीजेपी मुख्यालय में बोले- प्रधानमंत्री मोदी

क्या एनडीए फिर से सत्ता में वापसी करेगी? क्या इंडिया अलायंस प्रधानमंत्री मोदी को कड़ी टक्कर दे पाएगा? लोकसभा चुनाव के रिजल्ट से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए बने रहें विस्तार न्यूज़ के साथ.

Lok Sabha Election Results

Lok Sabha Election Results: लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट मंगलवार यानी आज जारी हो चुका है. सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है और अंतिम मतों की गिनती तक जारी रहेगी. सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 400 पार के नारे के साथ मैदान में उतरी थीं. वहीं, विपक्षी इंडिया अलायंस ‘लोकतंत्र-संविधान’ को बचाने का प्रण लेकर चुनाव लड़ रही थीं.

क्या भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए जीत की हैट्रिक लगाएगी? क्या इंडिया अलायंस प्रधानमंत्री मोदी को कड़ी टक्कर दे पाएगा? इन सभी सवालों के जवाब आज क्लियर हो जाएंगे. बता दें कि मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है और अंतिम मतों की गिनती तक जारी रहेगी. तमाम सर्वे में एनडीए को जोरदार वापसी करते दिखाया गया है. उधर, विपक्ष ने एग्जिट पोल को लेकर कहा कि नतीजे एग्जिट पोल से बिल्कुल उलट होंगे. बहरहाल, कयास-दावे सब आज ही शांत हो जाएंगे.

ज़रूर पढ़ें