Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
Election Results 2024: अरुणाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार, सिक्किम में SKM की आंधी में उड़ा विपक्ष - Vistaar NEWS

Election Results 2024: अरुणाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार, सिक्किम में SKM की आंधी में उड़ा विपक्ष

Assembly Election Results 2024: सत्तारूढ़ भाजपा को अरुणाचल प्रदेश में बहुमत मिल गया है. वहीं, सिक्किम में सत्ताधारी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा की आंधी में विपक्ष उड़ गया है.

अरुणाचल प्रदेश-सिक्किम में किसकी बनेगी सरकार?

Assembly Election Results 2024: अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में तस्वीर साफ हो गई है. सत्तारूढ़ भाजपा को अरुणाचल प्रदेश में बहुमत मिल गया है. वहीं, सिक्किम में सत्ताधारी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) की आंधी में विपक्ष उड़ गया है. बता दें कि सिक्किम में विधानसभा की कुल 32 सीटें हैं. यहां SKM ने 31 सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज की है. वहीं, सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) ने एकमात्र श्यारी विधानसभा सीट पर जीत हासिल की है.

उधर, अरूणाचल प्रदेश में फिर से भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार आ चुकी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा ने 46 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं, नेशनल पीपुल्स पार्टी को 5 और कांग्रेस को केवल एक सीट पर सफलता मिली है. जबकि अन्य को 8 सीटें मिली हैं.

 

 

ज़रूर पढ़ें