Deprecated: is_dir(): Passing null to parameter #1 ($filename) of type string is deprecated in /var/www/betavistaarnewscom/wp-content/plugins/liveblog/liveblog.php on line 339
छठे चरण में शाम 5 बजे तक 57.70 फीसदी मतदान, बंगाल में हुई बंपर वोटिंग, यूपी-बिहार में कम रहा वोट प्रतिशत - Vistaar NEWS

छठे चरण में शाम 5 बजे तक 57.70 फीसदी मतदान, बंगाल में हुई बंपर वोटिंग, यूपी-बिहार में कम रहा वोट प्रतिशत

Lok Sabha Election 2024: छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, पश्चिम बंगाल की 8, बिहार की 8, दिल्ली की 7, ओडिशा की 6, झारखंड की 4 और जम्मू-कश्मीर की एक लोकसभा सीट पर वोट डाले जा रहे हैं.
Lok Sabha Election 2024

छठे चरण का मतदान (फोटो- विस्तार न्यूज)

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में शनिवार को 8 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर मतदान जारी है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से मतदान का नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की है. उन्होंने कहा, “सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए आगे आएं. एक-एक वोट मायने रखता है और आपका वोट भी उतना ही महत्वपूर्ण है. लोकतंत्र तभी फलता-फूलता है और जीवंत दिखता है, जब चुनाव प्रक्रिया में जनता-जनार्दन की बढ़-चढ़कर भागीदारी होती है. माताओं-बहनों और बेटियों के साथ ही युवा वोटरों से मेरा विशेष आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें.”

बता दें कि छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, पश्चिम बंगाल की 8, बिहार की 8, दिल्ली की 7, ओडिशा की 6, झारखंड की 4 और जम्मू-कश्मीर की एक लोकसभा सीट पर वोट डाले जा रहे हैं. इन 58 सीटों पर 889 उम्मीदवार अपनी किस्तम आजमा रहे हैं. नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी तो करनाल से मनोहर लाल खट्टर चुनावी रण में हैं. इनके अलावा केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर समेत संबित पात्रा, मेनका गांधी, पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती, दीपेंद्र सिंह हुड्डा और कन्हैया कुमार की साख भी दांव पर हैं.

ज़रूर पढ़ें