पटना के गांधी मैदान में ईद की नमाज, पहली बार नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, बेटे निशांत ने की नमाजियों से मुलाकात
ईद 2026: पटना के गांधी मैदान पहुंचे निशांत कुमार
Patna Eid Celebration Nitish Kumar: बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शनिवार (21 मार्च) को ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई. हजारों की संख्या में पहुंचे नमाजियों ने एक-दूसरे को बधाई दी. इसके साथ ही इस बार अलग ही नजारा देखने को मिला. सीएम नीतीश कुमार नदारद रहे, उनकी जगह बेटे निशांत ने जिम्मेदारी संभाली.
निशांत कुमार ने दी मुबारकबाद
दरअसल, कई सालों से परंपरा चली आ रही थी कि नीतीश कुमार सीएम के तौर पर गांधी मैदान पहुंचकर नमाजियों से मुलाकात करके ईद की मुबारकबाद देते थे. वे इस विशेष अवसर पर पारंपरिक टोपी पहनकर आते थे. इस बार नीतीश कुमार मौजूद नहीं रहे. उनकी जगह बेटे निशांत कुमार गांधी मैदान पहुंचे.
#WATCH | Patna, Bihar: JD(U) leader Nishant Kumar says, "On this holy occasion of Eid, I extend my greetings and those on behalf of my father, CM Nitish Kumar. May Allah's blessings continue to be with all of us." https://t.co/yEJwm5SWtK pic.twitter.com/eyliP7RMRi
— ANI (@ANI) March 21, 2026
उन्होंने यहां पहुंचकर नमाजियों से मुलाकात की और बिहार के लोगों को ईद की बधाई दी. लोगों का अभिवादन किया. तस्वीरें खिंचवायी और इसे लेकर वहां मौजूद लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला. इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ईद के इस पवित्र मौके पर मेरी और पिता नीतीश कुमार की ओर से राज्य और देशवासियोंको ईद की मुबारकबाद.
ये भी पढ़ें: LPG Crisis के बीच अच्छी खबर! स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज को पार करने वाले हैं तिरंगे वाले 2 गैस टैंकर
निशांत कुमार का बढ़ता प्रभाव
निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में कदम रखने के बाद वे राजनीतिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों में दिखाई दे रहे हैं. इससे पहले वे इन्हीं कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए थे. गांधी मैदान में नमाजियों से मिलना और उन्हें मुबारकबाद देना, मेलमिलाप बढ़ाने की एक कड़ी के तौर देखा जा रहा है. इससे पहले जेडीयू की इफ्तार पार्टी में वे नीतीश कुमार की जगह बैठे हुए थे. वहीं नीतीश की मौजूदगी सांकेतिक ही रही.