MP News: भोपाल में गैंगवार से दहशत, फायरिंग मामले में शादाब गैंग के चार लोग गिरफ्तार, लल्लू रईस पर 48 केस दर्ज
लल्लू रईस और शादाब(File Photo)
MP News: भोपाल को दहलाने वाले शादाब गैंग पर भोपाल पुलिस ने शिकंजा कसा है. राजधानी के हमीदिया अस्पताल और अशोका गार्डन इलाके में हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी शादाब कुरैशी उर्फ शादाब गेट सहित चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है. महाराष्ट्र के भुसावल से शादाब को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा शादाब गैंग में शामिल और फायरिंग की घटना में आरोपी, शाजेब कुरैशी, शहवार टेंकर, अरशद उर्फ गुड्डू को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
शादाब पर 34 केस दर्ज
शादाब भोपाल शहर का कुख्यात अपराधी है. भोपाल के अलग-अलग थानों में शादाब के खिलाफ 34 अपराध दर्ज हैं. मारपीट, लड़ाई, झगड़ा, हत्या और हत्या का प्रयास जैसे गंभीर मामलों में प्रकरण दर्ज हैं. शादाब को हत्या के मामले में आजीवन जेल भी हो चुकी है. शादाब 2015 से जेल में बंद था. पिछले साल मार्च 2025 में जमानत मिली थी. ऐशबाग में एक युवक की हत्या के मामले में शादाब जेल में बंद था. शादाब का परिवार भी उसके अपराध दुनिया में शामिल है. घर में कमाई का कोई जरिया नहीं होने के कारण शादाब ने अपराध की दुनिया में कदम रखा. जुआ और सट्टा के कारोबार को शहर में फैलाया और अवैध कमाई कर आलीशान शौक पालने लगा. शादाब अवैध हथियार रखकर लोगों को डरा धमका कर पैसा वसूलत है. पैसा नहीं देने पर जान से मारने की कोशिश करता है. शादाब को महंगी चीजों का शौक है. अवैध उगाही के जरिए गाड़ी और घर अर्जित किया.
शादाब और लल्लू रईस गैंग में वर्चस्व की लड़ाई
शादाब गैंग और लल्लू रईस गैंग में वर्चस्व की लड़ाई लंबे समय से चल रही है. लल्लू रईस भी शहर का कुख्यात अपराधी है और उसके खिलाफ शहर में 48 अपराध दर्ज हैं. शादाब के अवैध कामों में लल्लू के दखल से दोनों गैंग में विवाद शुरू हुआ और विवाद इतना बढ़ गया की फायरिंग की घटना हुई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
बता दें कि शुरुआती जांच में सामने आया कि शादाब गेट ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि लल्लू, रईस और शादाब के बीच लंबे समय से दुश्मनी चल रही है. शादाब अपने साथियों के साथ जुआ सट्टा का कारोबार चलाता है. पुलिस को शक है कि लल्लू उनके अड्डों की जानकारी देता था, इसी मुखबिरी के कारण उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया होगा. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी खंगाल रही है.
क्राइम ब्रांच और पांच थानों की पुलिस जांच में जुटी
क्राइम ब्रांच और पांच थानों की टीम मामले की जांच में जुटी थी. फायरिंग की घटना के बाद भोपाल पुलिस कमिश्नर ने शादाब पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. शादाब से पूछताछ में यह खुलासा होने की उम्मीद है कि वह महाराष्ट्र हथियार खरीदने गया था. वहां किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहा था. साथ ही, भोपाल में उसके आगामी मंसूबों और उसे पनाह देने वाले मददगारों के चेहरों से भी पर्दा उठने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: MP News: RSS की नई रणनीति, सरकार-संगठन समन्वय के लिए बनेगी समिति, भाजपा और सरकार के बीच संवाद को मिलेगा संस्थागत रूप