PSL 2026 में बांग्लादेशी खिलाड़ियों के खेलने पर सस्पेंस, लेनी होगी सरकार से परमिशन, पाक को झटका देगा BCB!

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बॉर्ड ने अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने को लेकर बड़ा फैसला ले लिया है.
PSL 2026

पाकिस्तान सुपर लीग 2026

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बॉर्ड ने अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने को लेकर बड़ा फैसला ले लिया है, जिससे पीएसएल में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की भागीदारी पर सस्पेंस बन गया है. बोर्ड से साफ कर दिया है कि पीएसएल में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की भागीदारी पर अंतिम फैसला सरकार की मंजूरी के बाद लिया जाएगा.

खिलाड़ियों को पहले ही मिला NOC

दरअसल, पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की नीलामी में छह बांग्लादेशी खिलाड़ियों मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, शोरीफुल इस्लाम, नाहिद राणा, तंजीद हसन तमीम और रिशाद हुसैन को पहले ही पीएसएल के लिए NOC जारी कर दिया गया है. यह सभी खिलाड़ी पीएसएल 2026 के लिए अलग-अलग फ्रेंचाईजी के लिए चुने गए हैं.

यह भी पढ़ें: क्रिकेट इतिहास का अनोखा रिकॉर्ड! 100 से ज्यादा वनडे, लेकिन एक भी बार जीरो पर आउट नहीं हुआ ये खिलाड़ी

सरकार का फैसला अहम

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट ऑपरेशंस चेयरमैन नज़्मुल अबेदिन ने स्पष्ट किया कि आमतौर पर खिलाड़ी NOC लेकर सीधे लीग में हिस्सा लेते हैं, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के पाकिस्तान दौरे से पहले सरकार से औपचारिक तौर पर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वहां जाना सुरक्षित है या नहीं. अब पीएसएल 2026 में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की भागीदारी को लेकर अंतिम फैसला सरकार की मंजूरी के बाद लिया जाएगा.

अधिकारियों का मानना है कि मौजूदा हालात को पूरी तरह समझना बोर्ड के लिए संभव नहीं है, ऐसे में सरकार की सलाह बेहद अहम होगी. उन्होंने साफ किया कि यदि सरकार पाकिस्तान की यात्रा को सुरक्षित मानती है, तभी खिलाड़ियों को लीग में हिस्सा लेने की अनुमति दी जाएगी.

टीम कॉम्बिनेशन पर पड़ सकता है असर

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, यदि खिलाड़ियों को पीएसएल में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान जाने की अनुमति मिलती है, तो वे मार्च के अंत में शुरू होने वाली बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड व्हाइट-बॉल सीरीज के ट्रेनिंग कैंप से बाहर रह सकते हैं. इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले जाने हैं, जिससे टीम कॉम्बिनेशन पर भी असर पड़ सकता है.

ज़रूर पढ़ें