3 किलोवाट सोलर प्लांट में कितने AC-पंखे चल सकते हैं? जानिए फायदे और इस्तेमाल

Solar Plant: यदि कोई सोलर सिस्टम 3 किलोवाट का है, तो इसमें एक समय में अधिकतम 3000 वाट बिजली बनाने की क्षमता होती है. भारत में आमतौर पर करीब 4 से 5 घंटे ही अच्छी धूप रहती है, जिस वजह से यह सोलर सिस्टम प्रतिदिन लगभग 12 से 15 यूनिट (kWh) बिजली बना सकता है.
Solar Plant

सोलर प्लांट

Solar Plant: आज भी कई ग्रामीण इलाकों में बिजली की कमी और कटौती देखने को मिलती है, जिस वजह से ज्यादातर लोग अपने घरों में सोलर प्लांट लगवा रहे हैं. शहरों में भी बिजली महंगी होने के कारण लोग सोलर प्लांट की ओर शिफ्ट हो रहे हैं. सोलर प्लांट न केवल अच्छी बिजली देता है, बल्कि इसे एक बार लगवाने के बाद बार-बार पैसे नहीं देने होते. यह सूर्य की रोशनी से खुद चार्ज होता है और भरपूर बिजली देता है. घर पर सोलर पैनल लगे होने से लाइट कटने पर भी बिजली की टेंशन नहीं रहती.

सोलर सिस्टम की लाइफ कितनी होती है?

घर में एक बार पैसा खर्च करके सोलर प्लांट लगवाने से महीने के बिजली बिल में भारी कमी आती है और पैसों की बचत होती है. सोलर सिस्टम की लाइफ लगभग 20 से 25 साल मानी जाती है. घर के इस्तेमाल के लिए 3 किलोवाट (3kW) का सोलर प्लांट पर्याप्त माना जाता है, लेकिन इसके जरिए कितने AC या पंखे चलेंगे यह पूरी तरह आपके उपयोग पर निर्भर करता है. दरअसल, 3 किलोवाट का प्लांट कितना बैकअप देगा यह इस बात पर तय होता है कि आप एक साथ कितने उपकरण चला रहे हैं.

3 किलोवाट सोलर सिस्टम कितना पावर देता है?

यदि कोई सोलर सिस्टम 3 किलोवाट का है, तो इसमें एक समय में अधिकतम 3000 वाट बिजली बनाने की क्षमता होती है. भारत में आमतौर पर करीब 4 से 5 घंटे ही अच्छी धूप रहती है, जिस वजह से यह सोलर सिस्टम प्रतिदिन लगभग 12 से 15 यूनिट (kWh) बिजली बना सकता है.

AC चलाने पर इतनी बिजली खपत होती है

  • AC सबसे ज्यादा बिजली खाने वाले उपकरणों में से एक है.
  • 1 टन AC: लगभग 1000–1500 वॉट
  • 1.5 टन AC: लगभग 1500–2200 वाट

अगर आप 1.5 टन का एक AC चलाते हैं, तो वह लगभग 1500 से 2200 वाट बिजली खर्च करता है. इसका मतलब यह है कि 3 किलोवाट के सोलर सिस्टम पर आप एक समय में एक AC तो आसानी से चला सकते हैं, लेकिन उस दौरान हीटर या मोटर नहीं चलाए जा सकते.

किलोवाट में कितने पंखे चल सकते हैं?

  • एक सामान्य छत वाला पंखा करीब 60 से 80 वाट बिजली लेता है.
  • यदि हम औसतन 70 वाट भी मानें तो 10 पंखे चलाने पर 700 वाट और 5 पंखे चलाने पर सिर्फ 350 वाट खर्च होंगे.
  • इसलिए पंखे चलाने से सिस्टम पर ज्यादा लोड नहीं पड़ता और आप एक साथ कई पंखे आराम से चला सकते हैं.

ये भी पढ़ें-स्मार्टफोन की ये गलतियां खाली कर सकती हैं आपका बैंक अकाउंट, आज ही बदलें अपनी आदत

कितने AC और पंखे चल सकते हैं?

अगर आप सिर्फ पंखे ही चलाना चाहें तो 3 किलोवाट के सिस्टम पर 15 से 20 पंखे बहुत आराम से चल जाएंगे. लगभग 1000 से 1200 वाट के लोड में आप 10-12 पंखे, 5-6 LED लाइट और टीवी जैसी चीजें एक साथ चला सकते हैं. हालांकि, इस सिस्टम पर एक साथ 2 AC चलाना मुश्किल है, क्योंकि उनके लिए 3000 से 4000 वाट बिजली चाहिए होगी जो इस सिस्टम की क्षमता से बाहर है.

ज़रूर पढ़ें