ईरान-इजरायल युद्ध के बीच ECB की बड़ी टेंशन, ड्यूक्स गेंदों की हुई कमी, अब क्या करेगा बोर्ड?
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड
ECB: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष का असर अब क्रिकेट के मैदान पर भी दिखने लगा है. ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के कारण इंग्लैंड के आगामी क्रिकेट सीजन पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इंग्लैंड के पास ड्यूक्स गेंदों की कमी हो रही है. मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई नहीं मिल पा रही है.
ECB की बढ़ी टेंशन
दरअसल, ब्रिटिश अखबार ‘डेली मेल’ ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया है कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण काउंटी चैंपियनशिप से पहले ड्यूक्स गेंदों की कमी की समस्या आ रही है. गेंदों की कमी के कारण 3 अप्रैल से शुरू होने वाली घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियों पर असर पड़ सकता है. गेंदों की किल्लत के कारण इंग्लैंड क्रिकेट बॉर्ड की टेंशन बढ़ती नजर आ रही है. बता दें, इंग्लैंड के काउंटी चैंपियनशिप में कुल 18 टीमें हिस्सा लेती हैं, इस टूर्नामेंट में ड्यूक्स गेंदों का इस्तेमाल किया जाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक काउंटी चैंपियनशिप के दौरान जितनी गेंदों की जरूरत है, उसके मुकाबले बोर्ड के पास आधा की स्टॉक मौजूद है.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 में कैसी होगी KKR की प्लेइंग 11? एलन-साइफर्ट की ओपनिंग से बढ़ी टीम की ताकत
युद्ध के कारण बढ़ी टेंशन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर साल काउंटी चैंपियनशिप में करीब 4000 से 5000 गेंदों का इस्तेमाल किया जाता है. इन गेंदों का निर्माण इंग्लैंड की ड्यूक्स कंपनी ही करती है, लेकिन साउथ एशिया मुख्य रूप से भारत की इसमें अहम भूमिका रहती है. ड्यूक्स कंपनी के मालिक जजोदिया ने एक अखबार से बातचीत में खुलासा किया कि गेंदे पर्याप्त मात्रा में बनकर तैयार हैं, लेकिन युद्ध के कारण एयरलाइंस उन्हें लाने में असमर्थ हैं. साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि किराया भी बढ़ गया है. आमतौर पर एयरलाइंस 120 गेंदों के एक डिब्बे के लिए लगभग 5 पाउंड चार्ज करती थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 15 पाउंड कर दिया गया है.