त्योहारों को देखते हुए MP में पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक, विशेष परिस्थितियों में ही मिलेगी छुट्टी
सांकेतिक तस्वीर.
MP News: मध्य प्रदेश में आगामी धार्मिक त्योहारों को देखते हुए पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क मोड में आ गया है. इसी के तहत पुलिस मुख्यालय ने पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर अस्थायी रोक लगा दी है.
सीनियर अधिकारियों की छुट्टियां पर DGP स्तर पर होगा फैसला
यह निर्णय प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सांप्रदायिक सौहार्द को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है, ताकि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से प्रभावी तरीके से निपटा जा सके. पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि वरिष्ठ अधिकारियों के अवकाश संबंधी निर्णय स्वयं पुलिस महानिदेशक (DGP) स्तर पर लिए जाएंगे, जिससे प्रशासनिक नियंत्रण मजबूत बना रहे.
क्या हैं मुख्य निर्देश
- सभी पुलिसकर्मियों के अवकाश पर फिलहाल रोक.
- विशेष कारण होने पर ही छुट्टी स्वीकृत होगी.
- पुलिस अधीक्षक (SP) और आईजी स्तर पर मिल सकेगी अनुमति.
- वरिष्ठ अधिकारियों की छुट्टी पर अंतिम निर्णय डीजीपी स्तर पर होगा.
सभी अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी
इस संबंध में मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG), जोनल आईजी, पुलिस आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को विस्तृत निर्देश जारी कर दिए गए हैं. इस फैसले का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रदेश में त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव बना रहे. पुलिस विभाग ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है.
ये भी पढ़ें: Rajgarh Video: तिरछा दौड़ता रहा भूसे से भरा ट्रक, पुलिस चीखती रही ‘रुको-रुको’; आगे जाकर पलट गया