नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा में आलू-प्याज की मची लूट, मुख्यमंत्री के जाते ही झोले में सब्जी भरकर भागे लोग
मुंगेर: समृद्धि यात्रा के कार्यक्रम सब्जी लूटते दिखे लोग
Nitish Kumar Samriddhi Yatra: सीएम नीतीश कुमार बिहार में समृद्धि यात्रा निकाल रहे हैं. चौथे चरण में यात्रा गुरुवार (19 मार्च) को मुंगेर और लखीसराय पहुंचे. मुख्यमंत्री ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि साल 2005 से पहले वाली सरकार ने कुछ काम नहीं किया. शाम के बाद लोग निकलते नहीं थे, हम लोगों ने सब बदल दिया. राज्य में अब कानून का राज्य है.
‘सब्जी लूटते दिखे लोग’
मुंगेर में आयोजित हुए कार्यक्रम में हरी सब्जियों जैसे आलू, प्याज, टमाटर, गाजर आदि से सजावट की गई थी. जब कार्यक्रम हो रहा था तब तक सब कुछ ठीक था लेकिन जैसे ही सीएम रवाना हुए, सब्जी के लिए लूटमार मच गई. लोग झोला लेकर आए थे, सब्जी भरकर ले गए. अधिकारी समझाते रहे लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी. कृषि विभाग की ओर से ये सजावट की गई थी.
सीएम ने संबोधन में क्या कहा?
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य का बहुत बुरा हाल था. वे कुछ नहीं करना चाहते थे, हमने तेजी से विकास किया. उन्होंने आगे कहा कि हमने मेडिकल कॉलेज का निर्माण करवाया. अस्पताल में बिस्तरों की संख्या बढ़ायी. राज्यभर में स्कूलों के लिए काम किए गए. इसके साथ ही शिक्षकों की संख्या बढ़ा गई. पुल-पुलिया का निर्माण करवाया, गांवों को शहरों से जोड़ा.
ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव के लिए BJP ने 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, रूपा गांगुली का नाम भी शामिल
दोबारा भाषण देने पहुंचे
जनसमूह को संबोधित करने के बाद सीएम नीतीश कुमार नेताओं के बीच पहुंचे. उन्होंने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखा. इसके बाद दोबारा भाषण देने पहुंच गए. सभा के दौरान महिलाओं के इधर-उधर जाने पर मजाकिया लहजे में उन्होंने कहा कि ऐ इधर-उधर मत जाओ, चुपचाप बैठो. सुनोगी नहीं तो दूसरों को कैसे बताओगी.