IPL 2026 से पहले CSK कैंप से जुड़े संजू सैमसन, चेन्नई में चेट्टा का जबरदस्त स्वागत, वीडियो वायरल
संजू सैमसन
Sanju Samson: आईपीएल 2026 की तैयारियों के बीच भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन अपनी नई फ्रेंचाईजी चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ गए हैं. बता दें, आगामी सीजन के लिए संजू सीएसके के कैंप में शामिल होने के लिए चेन्नई पहुंचे, जहां उनका जबरदस्त अंदाज में स्वागत हुआ. अब फ्रेंचाईजी ने सैमसन की एंट्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
CSK कैंप से जुड़े संजू सैमसन
दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए संजू सैमसन के चेन्नई पहुंचने की जानकारी दी है. इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, चेन्नई में चेट्टन. बता दें मलयालम में चेट्टा का मतलब बड़ा भाई होगा है. फ्रेंचाईजी ने एक अन्य पोस्ट में संजू की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, जिस पल का हम सब बेसब्री से इंतजार कर रहे थे! विश्व चैंपियन संजू सैमसन आ गए हैं.
The moment we've waited for!
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 19, 2026
WORLD CHAMPION SANJU SAMSON IS HERE 🦁 #Dencoming #WhistlePodu pic.twitter.com/T2SSN194Uq
यह भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का मास्टर स्ट्रोक, इस दिग्गज को टीम में किया शामिल
CSK ने शेयर किया वीडियो
चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर संजू सैमसन की एंट्री का वीडियो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा है कि चेन्नई में संजू का औरा महसूस हो रहा है. इस वीडियो में संजू ब्लैक आउटफिट में एयरपोर्ट से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं.
Chennai feels Sanju’s aura 💛#Dencoming #WhistlePodu pic.twitter.com/hphCN9sVuf
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 19, 2026
पहली बार CSK की जर्सी में आएंगे नजर
बता दें, भारतीय स्टार विकेकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन आईपीएल 2026 में पहली बार पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते नजर आएंगे. इससे पहले वह राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे, जहां उन्होंने टीम की कप्तानी संभाली थी. आईपीएल 2026 के लिए सीएसके ने संजू को ट्रेड डील के जरिए अपनी टीम में शामिल किया है.
टी20 वर्ल्ड कप में किया शानदार प्रदर्शन
हाल ही में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन जबरदस्त फॉर्म में नजर आए. उन्होंने भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई. टूर्नामेंट के पांच मुकाबलों में उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 321 रन बनाए. इस धमाकेदार प्रदर्शन के लिए हुए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया.